Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड विधानसभा सत्र : राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार पेश करेगी लेखानुदान

Uk Fast Khabar March 29, 2022

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार की ओर से नए वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह के लिए लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया जाएगा।
अभिभाषण में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने समेत सरकार के पांच साल के रोडमैप की झलक दिखेगी। सत्र में दो अध्यादेश भी विधेयक के रूप में पेश किए जाएंगे। उधर, विपक्ष ने सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सरकार ने भी विपक्ष के हमलों का तथ्यों व तर्कों के साथ जवाब देने को अपने तरकश में तीर तैयार किए हैं। ऐसे में सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सोमवार को विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में पहले दिन की कार्यसूची तय की गई। बताया गया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का अभिभाषण होगा। उत्तराखंड का राज्यपाल बनने के बाद यह उनका पहला अभिभाषण है। दोपहर बाद तीन बजे से विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण का वाचन करने के साथ सत्र शुरू होगा। शाम चार बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेखानुदान प्रस्तुत करेंगे। अगले दिनों की कार्यसूची के लिए मंगलवार शाम को फिर से कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। सत्र के दौरान उत्तराखंड उद्यम एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन अध्यादेश और उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा संशोधन अध्यादेश विधेयक के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अध्यक्ष के रूप में पहली बार सदन संचालित करना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण होने के साथ ही चुनौती भी है। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन के शांतिपूर्वक व सुचारू रूप से संचालन में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सदन में राज्य के विकास व जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा होगी। सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों के सदस्यों को समान अवसर दिया जाएगा।
उधर, सत्र के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने ही अपनी-अपनी रणनीति तय की है। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मंत्रियों को पूरी तैयारी के साथ सदन में आने को कहा गया, ताकि विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी विषय का तथ्यों व तर्कों के साथ जवाब दिया जा सके। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधानमंडल दल की बैठक में भी सत्र की तैयारियों पर चर्चा के साथ ही सरकार को विभिन्न विषयों पर घेरने का निश्चय किया गया।
कार्यमंत्रणा में नहीं था कांग्रेस का कोई सदस्य

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मुख्य विपक्ष कांग्रेस का कोई सदस्य उपस्थित नहीं था। बताया गया कि बैठक के लिए कांग्रेस को सूचना भेजी गई थी, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का चयन न होने के चलते पार्टी ने अपना कोई प्रतिनिधि भी नामित नहीं किया। समिति में मुख्य विपक्षी दल के दो सदस्य होते हैं। यद्यपि, कोरम पूरा था। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष के अलावा संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा विधायक खजानदास, बसपा विधायक दल के नेता मो. शहजाद उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल : मंत्रियों को विभागों के बटवारे में अभी लगेगा वक्त, विधानसभा सत्र के बाद हो सकता है बटवारा
Next: नेता प्रतिपक्ष के चयन पर कांग्रेस में नहीं बनी आम सहमति, अब सोनिया गांधी लेंगी निर्णय

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.