Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा में रचा गया एक और इतिहास, 22 साल में पहली बार हुआ ऐसा, नारीशक्ति ने संभाला कार्यभार

Uk Fast Khabar March 28, 2022

उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा में नया इतिहास रच गया है। राज्‍य बने 22 साल हो गए हैं और ऐसा पहली बार हुआ है। जी हां, कोटद्वार सीट से चुनावों में जीत दर्ज करने वाली ऋतु खंडूड़ी भूषण उत्‍तराखंड विस की पहली महिला अध्‍यक्ष बन गई हैं।

विधिवत रूप से कामकाज शुरू किया:
शनिवार को उत्‍तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और माता अरुणा खंडूड़ी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से कामकाज शुरू किया।
उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। खंडूड़ी ने सचिव विधानसभा समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर 29 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान पुत्री को आशीर्वाद देने के लिए पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी और माता अरुणा खंडूड़ी समेत अन्य स्वजन भी पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण उत्तराखंड की सभी महिलाओं के लिए है, जहां सर्वोच्च सदन में अध्यक्ष की जिम्मेदारी महिला को दी गई है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सदन में वह पक्ष एवं विपक्ष को साथ लेकर जनहित से जुड़े विषयों पर प्रमुखता से चर्चा के लिए सभी सदस्यों को समान अवसर देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा भवन में महिला सदस्यों के बैठने के लिए अलग से कक्ष नहीं है। वह इसके लिए प्रयास करेंगी।

10 साल बाद विधानसभा पहुंचे खंडूड़ी:
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी 10 साल बाद शनिवार को विधानसभा पहुंचे। दरअसल, वर्ष 2007 से 2012 तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में खंडूड़ी मुख्यमंत्री थे। 2012 के चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला और तब स्वयं खंडूड़ी भी चुनाव हार गए थे। इस बीच अस्वस्थता के चलते वह सक्रिय राजनीति से भी दूर रहे।

विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार को प्रारंभ हुई। पहले दिन भाजपा विधायक खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री धामी और उसके मंत्रिमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में 16 सेट में नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन अन्य किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं भरा। इससे खंडूड़ी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था।
मुख्यमंत्री धामी ने खंडूड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। राज्य ने अपनी स्थापना के 22वें वर्ष में इतिहास रचा है। उन्होंने राज्य गठन में मातृशक्ति के योगदान को भी याद किया।

विधानसभा अध्यक्ष का चयन श्रेष्ठ निर्णय: हरीश रावत:

भाजपा द्वारा महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का कांग्रेस ने भी स्वागत किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह श्रेष्ठ निर्णय है।
संसदीय व्यवस्था में महिलाओं को मिले 33 प्रतिशत आरक्षण:
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य निर्माण में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं अपने अधिकार को लेकर संघर्षरत हैं और वे संसदीय व्यवस्था में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग उठा रही हैं। इसे देखते हुए राज्य विधानसभा से इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जाना चाहिए।

विधायक प्रीतम सिंह ने शनिवार को सदन में नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को शुभकामनाएं देते हुए उक्त सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और इस आवाज को बुलंद करने की पहल उत्तराखंड से होनी चाहिए।

Continue Reading

Previous: शपथग्रहण समारोह में दिखा मोदी का जादू, छाया रहा बाबा का बुलडोजर
Next: पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल : मंत्रियों को विभागों के बटवारे में अभी लगेगा वक्त, विधानसभा सत्र के बाद हो सकता है बटवारा

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.