Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में एक और भर्ती घोटाला: 20 दरोगाओं पर गिरी गाज, निलंबित करने के आदेश जारी

Uk Fast Khabar January 17, 2023

उत्तराखंड में एक और भर्ती घोटाले का सोमवार को राजफाश हो गया। इस बार पुलिस विभाग में दारोगा भर्ती में बड़े पैमाने पर लेनदेन कर कुछ अभ्यर्थियों के दारोगा बनने की पुष्टि विजिलेंस जांच में हुई है।
वर्ष 2015-16 में कांग्रेस की तत्कालीन हरीश रावत सरकार में दारोगा के 339 पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने कराई थी।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर 20 दारोगा निलंबित:
अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर 20 दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण में सितंबर-2022 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था।
उसी में नकल के आरोपित दारोगा को सह-अभियुक्त बनाया जा सकता है। वर्तमान में ये सभी दारोगा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में थाने-चौकियों पर तैनात थे। इनमें एक राज नारायण व्यास दारोगा भर्ती में शीर्ष द्वितीय स्थान पर रहा था।
आठ वर्ष पूर्व हुई दारोगा भर्ती में धांधली का मामला तब चर्चा में आया, जब पिछले वर्ष उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएसई) की ओर से कराई गई विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में नकल और लेनदेन का राजफाश हुआ था।

उस समय जब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नकल माफिया उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता हाकम सिंह रावत व उसके सहयोगी केंद्रपाल को गिरफ्तार किया तो उन्होंने वर्ष 2015-16 में हुई दारोगा भर्ती में भी घपले की बात कबूल की।
पुलिस विभाग की भर्ती पर सवाल उठने के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 26 अगस्त-2022 को शासन को पत्र भेजकर दारोगा भर्ती में लगे घपलों के आरोप की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच विजिलेंस जांच से कराने की अनुमति दी।

विजिलेंस ने अब तक 12 को बनाया था आरोपित:
दारोगा भर्ती घपले में पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी व एक अन्य अधिकारी नरेंद्र सिंह जादौन समेत नकल माफिया सिंडिकेट के सरगना हाकम सिंह रावत, चंदन मनराल, केंद्रपाल, मास्टरमाइंड सादिक मूसा, राजेश कुमार जायसवाल, संजीत कुमार चौहान, राजेश पाल, राजेश चौहान, विपिन बिहारी और नीतीश गुप्ता समेत आरोपित बनाया गया है। इन सभी को एसटीएफ पूर्व में अन्य भर्ती परीक्षाओं में नकल के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में यह सभी जेल में हैं।
गढ़वाल से 210, कुमाऊं से 129 बने थे दारोगा:
दारोगा भर्ती परीक्षा में 339 युवा उत्तीर्ण हुए थे। जिसमें गढ़वाल मंडल के 210, जबकि कुमाऊं मंडल के 129 अभ्यर्थी थे। इनमें से 40 से 45 दारोगा पर मोटी रकम देकर उत्तीर्ण होने का संदेह है। विजिलेंस सभी की कुंडली खंगाल रही है।

ये दारोगा हुए निलंबित:
तैनाती जिला देहरादून: ओमवीर सिंह, प्रवेश रावत, राज नारायण व्यास, जैनेंद्र राणा व निखिलेश बिष्ट।
तैनाती जिला ऊधमसिंहनगर: दीपक कौशिक, अर्जुन सिंह, बीना पपोला, जगत सिंह शाही, हरीश महर, लोकेश व संतोषी।
तैनाती जिला नैनीताल: नीरज चौहान, आरती पोखरियाल नैनीताल (अभिसूचना), प्रेमा कोरमा व भावना बिष्ट।
तैनाती जिला पौड़ी: पुष्पेंद्र
तैनाती जिला चमोली: गगन मैठाणी
तैनाती जिला चंपावत: तेज कुमार
एसडीआरएफ: मोहित सिंह रौथाण
वर्ष 2015-16 की दारोगा सीधी भर्ती में अनियमितता की शिकायत पर विजिलेंस टीम जांच कर रही है। अभी तक की गई जांच के आधार पर संदिग्ध पाए गए 20 दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। इनकी गिरफ्तारी पर अंतिम निर्णय जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

वी मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड:
वर्ष 2015-16 उपनिरीक्षक सीधी भर्ती में अनियमितता की शिकायत मिलने पर विजिलेंस को इसकी जांच सौंपी गई थी। अभी तक की जांच के आधार पर संदिग्ध पाए गए 20 उपनिरीक्षकों को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है। हमारी सरकार सुशासन के लिए संकल्पबद्ध है। गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। भर्तियों में अनियमितता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading

Previous: जोशीमठ भूधंसाव पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी चिंतित, मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं से ली जानकारी
Next: पीपलकोटी में बसेगा मिनी जाेशीमठ- राज्य सरकार ने 130 परिवारों को स्थायी तौर पुनर्वासित करने का लिया निर्णय

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.