Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

निर्दलीयों, बागियों पर भी डोरे डाल रहे भाजपा व कांग्रेस

Uk Fast Khabar March 10, 2022

एक्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस को सत्ता का दावेदार बताए जाने के बाद से दोनों दल भले ही स्पष्ट बहुमत हासिल कर लेने का दावा कर रहे हों, लेकिन वे प्लान-बी पर भी काम कर रहे हैं। इस कड़ी में वे निर्दलीयों और बागियों से संपर्क साधने में जुटे हैं। परिस्थिति अनुकूल बनाने के लिए दोनों दल इनके लिए रेड कार्पेट बिछा सकते हैं।

विजयवर्गीय ने निर्दलीयों से साधा संपर्क:
मतगणना के बाद की स्थिति के मद्देनजर भाजपा कई दृष्टि से काम कर रही है। बहुमत के जादुई आंकड़े यानी 36 अथवा इससे अधिक सीटें जीतने पर उसे समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि वह बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने के साथ ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरती है तो उसे समर्थन जुटाना होगा।
इसी के दृष्टिगत भाजपा ने बागियों और निर्दलीयों से संपर्क साधने का क्रम शुरू किया है। विधानसभा चुनाव में विभिन्न सीटों पर पार्टी के 13 बागी मैदान में डटे रहे। इनमें दो-तीन ऐसे हैं, जो मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं। यद्यपि, बागियों को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा चुकी है, लेकिन मन में उनके लिए जगह छोड़ी हुई है। इसी क्रम में उनसे पार्टी नेताओं ने संपर्क साधा है।

कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों से की बात:
भाजपा सूत्रों के अनुसार रविवार से देहरादून में डेरा डाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुधवार को कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों से फोन पर बातचीत की।
इनमें हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और उत्तरकाशी जिले के निर्दलीय प्रत्याशी शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि दो निर्दलीयों ने चुनाव में जीतने पर पार्टी का साथ देने की बात कही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की।

नर्म पड़ा कांग्रेस का बागियों के प्रति रुख:
विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने में चंद घंटे बचने के साथ ही कांग्रेस अब बागियों के प्रति भी नर्म पड़ती दिख रही है। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में गैर भाजपा दलों, निर्दलीयों पर ही मेहरबान दिख रही कांग्रेस का रुख अब बागियों पर भी बदलता दिखाई दे रहा है।

एक्जिट पोल के बाद कांग्रेस अब ज्यादा फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है। कांग्रेस के आधा दर्जन से बागियों ने चुनाव मैदान में खम ठोका। मतगणना का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कांग्रेस को अपने कुछ बागियों का प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद बंध रही है।
पार्टी अब इन्हें भी साधने की कोशिश कर रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सरकार बनाने को उनकी मदद ली जा सके। इस काम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक भी मोर्चा संभाले हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार बागियों के साथ ही बसपा प्रत्याशियों से भी अंदरखाने संपर्क साधा गया है, ताकि उनके रुख को भांपा जा सके। पार्टी अभी यह काम गुपचुप तरीके से ही कर रही है।

Continue Reading

Previous: आज विजेता बारात निकाल कर जीत की खुशी का जश्न नहीं मना पाएंगे.
Next: उत्‍तराखंड में फिर भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री धामी हारे; उत्तराखंड में मिथक आखिरकार टूट गया

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.