Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगी डा. कल्पना सैनी, दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर

Uk Fast Khabar May 30, 2022

उत्तराखंड से रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने डा कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाया है। शिक्षाविद् डा सैनी वर्तमान में उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं। राज्य विधानसभा में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत होने के चलते उनकी जीत तय है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही उस चर्चा पर भी विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा राज्य के बाहर से भी प्रत्याशी उतार सकती है।
उत्तराखंड से राज्यसभा की तीन सीटों में से वर्तमान में दो भाजपा के पास हैं। रिक्त हो रही तीसरी सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के प्रदीप टम्टा कर रहे हैं। इस सीट के लिए 10 जून को चुनाव होना है। इसे देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा से दावेदारों के नाम का पैनल मांगा था। दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशी के लिए डा कल्पना सैनी के नाम पर मुहर लगी।
मूल रूप से हरिद्वार जिले के ग्राम शिवदासपुर-तेलीवाला (रुड़की) निवासी डा सैनी हरिद्वार जिले में भाजपा के बड़े चेहरों में शामिल हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली। उनके पिता पृथ्वी सिंह विकसित उत्तर प्रदेश में सिंचार्ईं मंत्री रहे हैं। वह लंबे समय तक गांधी महिला शिल्प इंटर कालेज रुड़की की प्राचार्य रहीं। उन्होंने हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी कार्य किया।

संगठन के प्रति निष्ठा ने बनाई डा. कल्पना की राह की आसान:
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षाविद एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डा. कल्पना सैनी को राज्यसभा का सदस्य का उम्मीदवार घोषित किया है। डा. कल्पना सैनी लंबे समय से संगठन से जुड़ी हुई हैं। उनके पिता स्व. डा. पृथ्वी सिंह विकसित 1991 में पहली बार भाजपा के टिकट पर रुड़की विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और उत्तर प्रदेश में सिंचाई राज्यमंत्री रहे हैं।
रुड़की के आवास विकास में रहने वाली डा. कल्‍पना सैनी भाजपा की हरिद्वार जिले की जिला अध्यक्ष रही। इसके अलावा उन्होंने रुड़की के श्री गांधी महिला शिल्प इंटर कालेज से शिक्षण कार्य शुरू किया। उन्होंने संस्कृत से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। बाद में वह इस विद्यालय की प्रधानाचार्य भी रही। इसके बाद उनको भाजपा सरकार ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मनोनीत किया था। डा. कल्‍पना के पति डा. नाथीराम सैनी आयुर्वेद चिकित्सक हैं वह भी समाज सेवा में सक्रिय हैं। उनके दो संतान एक बेटा और एक बेटी। रुड़की शहर के लिए यह पहला मौका है जब कोई स्थानीय व्यक्ति पहली बार राज्यसभा में जा रहा है।

पार्टी के अनुशासन पर द‍िया जोर:
डा. कल्‍पना सैनी रुड़की और कलियर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी करती रही । हमेशा उन्होंने पार्टी फोरम पर ही अपनी बात कही और पार्टी अनुशासन पर उन्होंने हमेशा जोर दिया। डा. कल्पना सैनी को राजनीति विरासत में मिली है उनके पिता डा . पृथ्वी सिंह विकसित संघ का बड़ा चेहरा रहे हैं इसके अलावा वर्ष 1991 में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते और उनको उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद 1993 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की थी हालांकि उत्तराखंड बनने के बाद वह बहादराबाद सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

कार्यकर्त्‍ताओं में खुशी:
डा. कल्पना सैनी को राज्यसभा सदस्य घोषित करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है। वहीं सैनी समाज ने भी इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है। दरअसल पिछले कुछ समय से सैनी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से इस बात को लेकर लगातार नाराजगी जताई जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक होने के बावजूद पार्टी की ओर से सैनी समाज को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

Continue Reading

Previous: प्रचार के आखिरी दिन सीएम धामी ने सभा और वित्त मंत्री ने डोर टू डोर कैंपेन चलाकर मांगा वोट
Next: चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, भीमताल पहुंचा आदि कैलास यात्रियों का पहला दल

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.