Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

समान नागरिक संहिता को गठित होगी विशेषज्ञ समिति, पहली बैठक में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल ने लिया संकल्प

Uk Fast Khabar March 25, 2022

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) लागू करने का संकल्प लिया है। मंत्रिमंडल की गुरुवार को पहली बैठक में मुख्यमंत्री की चुनाव पूर्व की गई इस घोषणा को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में मिले अधिकार का उपयोग करते हुए सरकार यह कदम उठा रही है।
समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए शीघ्र उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की समिति गठित की जाएगी। इसमें विधि विशेषज्ञों व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय प्रबुद्ध जनों को भी शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार समिति से प्राप्त ड्राफ्ट को केंद्र को भेजेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विधानसभा स्थित सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत में मंत्रिमंडल के निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत सदियों से भारतीय सभ्यता का हिस्सा है। देवभूमि वेदों-पुराणों, ऋषियों-मनीषियों के ज्ञान और अध्यात्म का केंद्र रही है। सामरिक दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने से सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों को बल मिलेगा।

सामाजिक समरसता बढ़ेगी, लैंगिक न्याय को बढ़ावा:
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सामाजिक समरसता बढ़ेगी। लैंगिक न्याय को बढ़ावा और महिला सशक्तीकरण को शक्ति मिलेगी। साथ ही इस हिमालयी क्षेत्र की असाधारण सांस्कृतिक व आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण होगा। अन्य राज्यों से भी इसे लागू करने का अनुरोध किया जाएगा।
धामी बोले, संविधान निर्माताओं के सपनों को करेंगे पूरा:
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का यह कदम संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम होगा और संविधान की भावना को साकार करेगा। संविधान के नीति निर्देशक सिद्धांतों के भाग-चार के अनुच्छेद-44 के अंतर्गत सरकार को समान नागरिक संहिता कानून बनाने का अधिकार तो है ही, बल्कि ऐसा करने की अपेक्षा भी की गई है। संविधान निर्माताओं ने सरकार को निर्देशित किया है कि वह देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का प्रयास करेगी।

उच्चतम न्यायालय ने भी दिए हैं निर्देश:
मंत्रिमंडल में बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर का इस संबंध में दृष्टिकोण भी रखा गया। बाबा साहब ने कहा था कि हमारे देश में मानवीय संबंधों के अनेक उदाहरण हैं जो समान नागरिक संहिता को दर्शाते हैं और सारे देश में एक समान हैं, लेकिन विवाह और उत्तराधिकार के विषय में समान नागरिक संहिता अभी भी नहीं है। अत: देश में समान नागरिकता लागू करनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने भी समय-समय पर इसे लागू करने पर जोर दिया है। अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम एवं अन्य मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि समान नागरिक संहिता से देश में एकता को मजबूती मिलेगी। यह विभिन्न वैचारिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को संविधान के प्रति पृथक आस्था को खत्म करेगा। कोई भी समुदाय इस विषय में स्वत: पहल नहीं करेगा। अत: समान नागरिक संहिता लाना सरकार का दायित्व है।

गोवा पेश कर चुका है उदाहरण:
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय को लागू करने में हमें गोवा राज्य से भी प्रेरणा मिलती है, जिसने एक प्रकार की समान नागरिक संहिता लागू कर देश में उदाहरण पेश किया है। अन्य राज्यों में इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हुए। गोवा के बाद उत्तराखंड भी देश का ऐसा राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता पर गठित होने वाली समिति उत्तराखंड राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून में संशोधन पर विचार करेगी। साथ ही विवाह, तलाक, संपत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार से संबंधित लागू कानून और विरासत, गोद लेने और रखरखाव व संरक्षता पर भी अपनी रिपोर्ट देगी। सरकार अधिसूचना के माध्यम से समिति का गठन करेगी। इसमें उसकी संरचना, संदर्भ की शर्तों का उल्लेख होगा

Continue Reading

Previous: पूर्व मुख्‍यमंत्री की बेटी ऋतु खंडूड़ी होंगी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष
Next: ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, भाजपा के 70 सदस्यीय सदन में हैं 47 विधायक

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.