Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सरकार के मुखिया के नाम को लेकर दिल्ली पर टकटकी, नए चेहरे को सामने लाकर चौंका सकता है पार्टी नेतृत्व

Uk Fast Khabar March 14, 2022

उत्तराखंड में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत हासिल होने के बावजूद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। यद्यपि, मुखिया की दौड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम आगे चल रहा है, लेकिन अंदरखाने अन्य विधायक भी हाथ-पैर मारने में जुटे हैं।
होली तक टल सकता है नेता चयन का मामला:
धामी की पैरवी करने वालों को जवाब देने के लिए एक धड़ा हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देकर यह भी कह रहा है कि नए चेहरे को सामने लाकर पार्टी नेतृत्व चौंका भी सकता है। इस परिदृश्य के बीच मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब सभी दिल्ली पर टकटकी लगाए हैं। जैसे संकेत मिल रहे हैं, उससे लगता है कि नेता चयन का मामला होली तक टल सकता है। 20 या 21 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।
धामी अपनी सीट गंवा बैठे:
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चेहरा घोषित किया था। पार्टी ने चुनाव में दो-तिहाई बहुमत तो हासिल कर लिया, लेकिन दुर्भाग्य से धामी अपनी सीट गंवा बैठे। ऐसे में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, क्या धामी को ही अवसर दिया जाएगा या फिर पार्टी किसी नए चेहरे को लाएगी, ऐसे तमाम प्रश्न राजनीतिक गलियारों में तैर रहे हैं। भाजपा के साथ ही जनता के बीच भी इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
इस परिदृश्य के बीच अभी तक मुख्यमंत्री धामी का नाम नए मुखिया की दौड़ में आगे चल रहा है। पार्टी के आधा दर्जन निर्वाचित विधायक उनके लिए सीट खाली करने की पेशकश तक कर चुके हैं। साथ ही केंद्रीय नेताओं के चुनाव के दौरान के वक्तव्यों का हवाला दिया जा रहा है तो काम करने के लिए समय कम मिलने का भी।
कुछ नेताओं की दिल्ली दौड़

इसके अलावा पूर्व में अरुण जेटली व स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव में पराजित हो जाने पर उन्हें केंद्र में मंत्री बनाए जाने का तर्क भी दिया जा रहा है। यही नहीं, किंतु-परंतु का धुंधलका भी कम नहीं है। अंदरखाने अन्य विधायक व दावेदार भी अपने-अपने हिसाब से कोशिशों में जुटे हैं। कुछ नेताओं की दिल्ली दौड़ को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
पार्टी के बीच से ही एक गुट यह हवा भी देने लगा है कि जैसी परिस्थिति उत्तराखंड में है, वैसी ही पूर्व में हिमाचल प्रदेश की थी। तब हिमाचल में भाजपा के चुनाव जीतने लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद पार्टी ने वहां नए चेहरे को अवसर दिया था। पार्टी यहां भी ऐसा ही कर सकती है। ऐसे में अब सभी दिल्ली पर नजर गड़ाए हैं कि पार्टी नेतृत्व क्या निर्णय लेता है। चर्चा है कि एक-दो दिन में पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। फिर सभी पहलुओं पर मंथन होगा।
ये भी संकेत मिल रहे हैं कि उत्तराखंड में मुखिया का चयन होली के बाद होगा। असल में भाजपा ने उत्तराखंड समेत चार राज्यों में जीत हासिल की है। अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय नहीं है। ऐसे में पहले इन राज्यों पर पार्टी ध्यान केंद्रित करेगी। यही नहीं, पार्टी के सभी दिग्गजों को इन राज्यों में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है। ऐसी स्थिति में उत्तराखंड के बारे में इसके बाद विचार किया जाएगा। होलाष्टक को भी एक कारण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेता यहां शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रह सकते हैं।

Continue Reading

Previous: चुनाव से पहले दलबदल करने वाले नेताओं में से कुछ को तार गई होशियारी तो कुछ की नहीं लगी नैया पार
Next: तो क्‍या इस बार उत्‍तराखंड को मिलेगी महिला मुख्‍यमंत्री, नए सीएम की रेस में इनका भी नाम

Related Stories

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026
अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव लेकर आ रहा एम्बुलेंस गहरी खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव लेकर आ रहा एम्बुलेंस गहरी खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

May 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

May 30, 2026
पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल
  • पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.