Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uttarakhand Vidhansabha Budget Session :मर्यादा तार-तार, प्रतियां फाड़ी, सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित

Uk Fast Khabar March 15, 2023

गैरसैंण के निकट भराड़ीसैंण में सर्द हुए मौसम के बीच राजनीतिक पारा ऐसे उफान चढ़ा कि विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में मर्यादा तार-तार हो गईं। विशेषाधिकार हनन के मामले को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने कार्यसूची समेत विधेयकों की प्रतियां फाड़ीं और पीठ की तरफ पुस्तक उछाली।
प्रभारी सचिव विधानसभा की टेबल को पलटने का प्रयास किया गया और माइक भी तोड़ा गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत सदन में मौजूद कांग्रेस के सभी 15 सदस्यों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया। फिर भी कांग्रेस विधायक सदन से बाहर जाने को राजी नहीं हुए।
विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुल सात बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष के हंगामे के बीच ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के साथ ही छह विधेयक भी सदन के पटल पर रखे गए। मंगलवार को विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान विशेषाधिकार हनन के विषय पर कांग्रेसी विधायकों ने हंगामा शुरू किया।
पीठ ने कांग्रेस विधायक आदेश चौहान और सुमित हृदयेश के विशेषाधिकार हनन से संबंधित प्रकरणों पर विनिश्चय दिया। विधायक आदेश चौहान के प्रकरण पर पीठ ने कहा कि विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ऊधमसिंह नगर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया है।
सरकार द्वारा इसकी जांच करने के बाद उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई है। उनके द्वारा रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इसमें कोई प्रतिकूल तथ्य नहीं पाए गए हैं। साथ ही यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में यह मामला विशेषाधिकार हनन का नहीं बनता।

विनिश्चय आने के बाद कांग्रेस ने किया हंगामा:
पीठ ने कहा कि जहां तक गनर को बदले जाने की बात है तो वह विधायक के पास छह साल से कार्यरत है। यहां तक कि विधायक के घर में हुए घटनाक्रम में गनर की भूमिका संदिग्ध है। ऐसे में उन्हें हटाना प्राकृतिक न्याय है। विधानसभा अध्यक्ष की इस बात पर विपक्ष कांग्रेस विधायक नाराज हो गए और इसे विधायकों के अधिकार का हनन कहने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पीठ का विनिश्चय आ चुका है। इससे नाराज कांग्रेस विधायक पीठ के समक्ष आ गए और शेम-शेम के नारे लगाने लगे।

टेबल पर चढे कांग्रेसी विधायक:
कांग्रेसी विधायकों का हंगामा जारी रहा। वे प्रभारी सचिव विधानसभा की टेबल को पलटने के प्रयास करने लगे। सफल न होेने पर विधायक रवि बहादुर, आदेश चौहान व फुरकान अहमद टेबल पर चढ़ गए और विधेयकों की प्रतियां फाड़ते हुए नारेबाजी करने लगे।

विधायक नहीं मानें तो किया निलंबित:
विपक्ष के इस कदम पर सख्त निर्णय लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने पहले हंगामा कर रहे विधायकों को सदन से बाहर करने के निर्देश दिए। इस पर भी जब कांग्रेस विधायकों के तेवर बरकरार रहे तो विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष समेत सभी विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया।

Continue Reading

Previous: The Elephant Whisperers: ऑस्‍कर में छाए उत्‍तराखंड के करन थपलियाल, कहा- कैमरा तक छीन लेते थे ‘रघु’ और ‘अम्‍मू’
Next: धामी सरकार आज पेश करेगी बजट, इन वर्गों पर रहेगा फोकस

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.