Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जोशीमठ भूधंसाव प्रभावितों के जख्मों पर राहत का मरहम, पेपरलीक मामले में बनेगा सख्त कानून

Uk Fast Khabar January 14, 2023

सीमांत चमोली जिले के आपदाग्रस्त जोशीमठ के प्रभावितों के जख्मों पर सरकार ने राहत का मरहम लगाया है। धामी मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में प्रभावितों को तात्कालिक राहत देने के साथ ही दीर्घकालिक उपायों के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कैबिनेट ने आगामी छह माह के लिए आपदा प्रभावित परिवारों के पानी व बिजली के बिल माफ करने का निर्णय लिया है। साथ ही बैंकों से लिए गए ऋण की वसूली एक साल तक स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।
राहत शिविरों में रहने वालों को विकल्प दिया गया है कि यदि वे वहां भोजन नहीं करते हैं तो उन्हें 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से धनराशि दी जाएगी।

सरकार ने राहत कार्यों में पूरी ताकत झोंकी:
प्रभावितों के पशुओं की चिंता भी सरकार ने की है और इसके लिए धनराशि का प्रविधान किया है। पशुओं को कहां रखना है, कृषि विभाग इसके लिए शीघ्र भूमि चयनित करेगा।
यह निर्णय भी लिया गया कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को राहत पैकेज के दृष्टिगत केंद्र सरकार को सप्ताहभर के भीतर प्रस्ताव भेजा जाएगा। कैबिनेट ने आपदा से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर शीघ्रता से निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।
जोशीमठ शहर में भूधंसाव और घरों व जमीनों में दरारें पडऩे के मद्देनजर सरकार ने राहत कार्यों में पूरी ताकत झोंकी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार और गुरुवार को जोशीमठ में राहत कार्यों का जायजा लिया। समस्या से निबटने के दृष्टिगत जांच कार्य में जुटे तमाम संस्थाओं के विज्ञानियों के साथ ही सेना व आइटीबीपी के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ युद्ध स्तर पर बैठकें की थीं।
उन्होंने आपदा प्रभावितों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक विशेष रूप से जोशीमठ आपदा से निबटने को उठाए जाने वाले कदमों पर केंद्रित रही।
कैबिनेट ने आपदा प्रभावित भवन स्वामियों व व्यक्तियों को स्थायी अध्यासन-विस्थापन नीति तैयार होने से पहले अग्रिम के रूप में दी जाने वाली अंतरिम सहायता के लिए 45 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया। यह राशि प्रभावितों को बांटी जा रही है।

प्रभावित ही तय करेंगे कि उन्हें भवन चाहिए या धनराशि:
कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने बताया कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को जोशीमठ के नजदीकी कोटी फार्म, पीपलकोटी, गोचर, ग्राम गोखसेलंग व ढाक को चयनित किया गया है।
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण वहां जियो फिजिकल सर्वे कर रहा है। उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावितों के लघुकालिक पुनर्वास के लिए प्री-फैब्रिकेटेड घर बनाने पर कैबिनेट ने सैद्धांतिक सहमति दी। सीबीआरआइ ऐसे घरों का माडल सैंपल बनाएगा। मंत्रिमंडल ने निर्देश दिए कि प्रभावितों के मध्य सर्वे कराते हुए उन्हें भवन अथवा पैकेज के रूप में धनराशि देने का निर्णय लिया जाएगा।

किराये में वृद्धि पर निर्णय को मुख्यमंत्री अधिकृत:
कैबिनेट ने किराये पर रह रहे जोशीमठ के आपदा प्रभावितों को प्रतिमाह चार हजार रुपये की दर से दी जाने वाली राशि बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। कहा गया कि यदि डीएम चमोली की रिपोर्ट आधार पर इस राशि में और वृद्धि की आवश्यकता होगी तो इसके लिए निर्णय लेने को मुख्यमंत्री अधिकृत होंगे।

भोजन के लिए 450 रुपये प्रतिदिन:
कैबिनेट ने आपदा प्रभावितों को राहत शिविरों में ठहराने को एसडीआरएफ के मानकों के अनुसार 950 रुपये प्रतिदिन प्रतिकक्ष और प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन भोजन के लिए 450 रुपये की राशि के प्रस्ताव पर सहमति दी।
निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति राहत शिविर में भोजन करने का इच्छुक नहीं है तो उसे 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से राशि दी जाएगी। इसके अलावा बड़े पशुओं के चारे के लिए 80 रुपये और छोटे पशुओं के चारे को 45 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से राशि दी जाएगी। इन पशुओं को कहां रखा जाएगा, इसके लिए कृषि विभाग जल्द भूमि चयन करेगा।

सिंचाई विभाग या वेपकोस, मुख्यमंत्री लेंगे निर्णय:
जोशीमठ में भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, जल निकासी से संबंधित कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि सिंचाई विभाग के स्तर से जोशीमठ में नदी की ओर से कटाव रोकने संबंधी कार्य ईपीसी मोड में कराने को वेपकोस संस्था को शार्टलिस्ट किया गया है। निर्णय लिया गया कि सिंचाई विभाग व वेपकोस, जो भी पहले डीपीआर तैयार करेगा, वह कार्य प्रारंभ कर सकता है, लेकिन इस बारे में निर्णय लेने को मुख्यमंत्री अधिकृत होंगे।

राहत पैकेज के लिए हफ्तेभर में केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव:
सरकार ने निर्णय लिया कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए राहत पैकेज का प्रस्ताव सप्ताहभर के भीतर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इससे पहले जिला स्तरीय समिति के माध्यम से भवनों को पहुंची क्षति का आकलन कराया जाएगा।
केंद्र से राहत पैकेज के रूप में धनराशि प्राप्त होने तक सरकार अपने संसाधनों से अल्पकालिक व मध्यकालिक कार्यों के लिए धनराशि खर्च करेगी। बाद में इसका समायोजन राहत पैकेज में किया जाएगा।

पहली बार मनरेगा की दर पर राहत राशि:
कैबिनेट ने यह भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि आपदा प्रभावित जिन परिवारों की आजीविका का साधन छिन गया है, उनके दो वयस्क सदस्यों को मनरेगा में निर्धारित मजदूरी की दर के अनुसार राहत राशि दी जाएगी। इस तरह का निर्णय पहली बार लिया गया है। यह व्यवस्था राहत शिविरों में रहने वाले ऐसे परिवारों के लिए होगी।

Continue Reading

Previous: आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शौर्य स्थल का उद्घाटन, सीडीएस जनरल अनिल चौहान रहेंगे मौजूद
Next: Anti Copying Law: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी की दो टूक, कहा- संलिप्त अभ्यर्थी 10 साल तक नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.