Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पुष्‍कर सिंह धामी और योगी आदित्‍यनाथ की जुगलबंदी उत्तराखंड को आ रही रास, लेकिन कांग्रेस में महसूस हो रही हार की कसक

Uk Fast Khabar May 10, 2022

बड़े भाई और छोटे भाई की जुगलबंदी उत्तराखंड को रास आ रही है। अलग राज्य बनने के 21 वर्ष बाद ही सही, उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से उसका हक मिल रहा है। हाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिनी प्रवास पर उत्तराखंड आए। योगी मूल रूप से उत्तराखंड के ही हैं। पौड़ी जिले के अपने पंचूर गांव में दो दिन रहे और फिर हरिद्वार में परिसंपत्तियों के हस्तांतरण की कड़ी में होटल अलकनंदा उत्तराखंड को सौंप गए।
इस प्रवास के दौरान उन्हें और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बड़े भाई, छोटे भाई का विशेषण मिला। भाजपा ने परिसंपत्तियों पर अधिकार मिलने को उपलब्धि बताया, तो भला कांग्रेस कैसे चुप रह जाती। उठा दिए सवाल इस पर भी। वैसे, इसमें कांग्रेस की कसक अधिक महसूस हुई। उत्तर प्रदेश से वर्षों पहले सत्ता से विदाई हो चुकी, अब उत्तराखंड में भी ऐसा ही होता दिख रहा है।

अब चम्पावत के चुनाव पर टिकी सबकी नजर:
चम्पावत विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए मैदान सज गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव हार गए थे, तो उनके लिए कैलाश गहतोड़ी ने सीट खाली की। उधर, कांग्रेस ने दावा तो जोर-शोर से किया कि मुख्यमंत्री धामी को वाकओवर कतई नहीं दिया जाएगा, लेकिन हालिया विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल ने तीन महीने के भीतर फिर चुनाव लडऩे में कोई रुचि दिखाई ही नहीं।
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कुछ कथित शुभचिंतकों ने सुझाव दे डाला कि मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री रावत ही टक्कर दे सकते हैं। कुछ भाजपाई भी रावत को चुनौती देने में पीछे नहीं रहे। यह अलग बात है कि रावत जैसे राजनीतिक धुरंधर ने इस ओर कतई कान नहीं दिए। कांग्रेस ने अब नए चेहरे के रूप में निर्मला गहतोड़ी पर दांव खेला है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि चुनावी मुकाबला नजदीकी होगा या फिर एकतरफा।

तुम्हारा पिता भी वक्त का मारा हुआ है:
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जो इंटरनेट मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर प्रतिद्वंद्वियों पर हमला करते हैं, लेकिन इस बार बेटे ने ही पिता को निशाने पर ले लिया। हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत ने अपनी इंटरनेट मीडिया पोस्ट में नेताओं पर जन्मदिन की बधाई और शोक संवेदना व्यक्त करने में व्यस्त रहने को लेकर तंज कसा, तो अपने पिता को भी नहीं बख्शा।
आनंद ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को लेकर अपनी बात रखी और साथ ही सवाल दागा कि यह सब करेगा कौन। अपने पिता सहित कई नेताओं के नामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कटाक्ष किया कि इनकी इंटरनेट मीडिया पोस्ट बधाई और शोक संदेश से संबंधित ही होगी, लेकिन राज्य के चिंतन पर कुछ नहीं मिलेगा। हरीश रावत की तरफ से जो जवाब आया, वह भी दिलचस्प है, तुम्हारा पिता भी वक्त का मारा हुआ है।

इन्हें तो अब आप ही अच्छे लगने लगे:
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। पार्टी संगठन के बड़े पदों पर रहे और विधानसभा चुनाव लड़ चुके बिष्ट ने इसका जो कारण बताया, उसका लब्बोलुआब यह रहा कि इतनी बुरी गत बनने के बाद भी नेताओं ने सबक नहीं लिया। बात तो सही है, लेकिन कांग्रेस छोडऩे के चंद घंटों बाद नेताजी दिल्ली पहुंचे और बेटे समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस ने हालिया चुनाव में सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे और 19 पर जीत दर्ज की। आप सभी 70 सीटों पर ताकत आजमाने उतरी, मगर एक भी सीट हासिल करने में नाकामयाब रही। इसके बावजूद कांग्रेस के एक नेता ने आप की शरण ली तो समझा जा सकता है कि कांग्रेस के भविष्य को लेकर पार्टी के नेता किस कदर अनिश्चय में हैं। उन्हें कांग्रेस में भविष्य नहीं दिखता और आप इसका विकल्प नजर आने लगी है।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने किया विश्व भारती विवि के परिसर का भूमि पूजन, डेढ़ अरब के कैंपस का नाम होगा गीतांजलि
Next: केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह छुड़ा रहा प्रशासन के पसीने, भीड़ बढ़ने पर सोनप्रयाग में रोके गए 5000 तीर्थयात्री

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.