Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर CM धामी सहित मसूरी वासियों ने किया शोक व्यक्त, जाने राजू श्रीवास्तव का मसूरी से नाता।

Uk Fast Khabar September 22, 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
ख्याति प्राप्त हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के बीमारी के बाद निधन से मसूरी में भी शोक की लहर छाई है। क्योंकि वह कई बार मसूरी आये व यहां की शांत वादियों व प्रकृति का आनंद लेते रहे। वह अंतिम बार मई 2018 में मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी आये थे। लेकिन वहां से समय निकाल कैमल्स बैक रोड घूमने गये थे। तथा अपने प्रसंसकों से मिले व उनके साथ बातचीत करने के साथ ही उन्होेंने अपनी हास्य विधा से लोगों को गुदगुदाया भी।
उन्हे मसूरी बहुत पसंद थी तब उन्होंने कहा था कि पहाड़ों की रानी मसूरी की हसीन वादियां व मौसम उन्हें यहां खींच कर ले आता है। यहां शांति व सकून मिलता है और कुछ नया करने के लिए सकारात्मक उर्जा मिलती है। जब वह कैमल्स बैक रोड पर पैदल घूम कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे थे तो लोगों ने उन्हें पहचाना व उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए प्रसंसकों की होड़ लग गई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मसूरी वह पहले भी कई बार आ चुके हैं यहां का मौसम व शुद्ध हवा हरियाली मन को भाती है। उन्हांेने कहा कि यहां के लोग भी अच्छे हैं जिस उत्साह व उजर्ा्र से मिलते हैं खुशी होती है। उन्होंने बताया कि वह इस बार तीन चार साल बाद आये हैं यहां की शांत वादियों में जहां सकून मिलता है वहीं नये आइडिया मिलते हैं। चारों ओर प्रकृति की हरियाली फैली है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में भीड़, हल्ला ट्रेफिक रहता है जिससे शांति नही मिलती। उन्होंने कहा कि जिंदगी में ऐसा काम करो कि लोग कहें भई तुम रहने दो हम करते हैं। कहा कि जो हंसे उसका घर बसा व जिसका घर बसा उससे पूछो कभी हंसा। हंसना योगा की क्रिया है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली भाषा उन्हें बहुत अच्छी लगती है। बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी पर भी व्यंग था कि – “किसी ने मोदी जी से पूछा आप हिंदी भाषी नहीं है उसके बाद भी इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोल लेते हैं। जिस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज बना कर कहा था कि चाय बेचते बेचते हिंदी सीख ली जैसे यहां पहाड़ पर लोग शराब पीते पीते अंग्रेजी बोलने लगते हैं।” उन्होंने पैदल चलते हुए लोगों से मुलाकात भी की व यहां की समस्याओं की जानकारी भी ली। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि राजू श्रीवास्तव जब 2018 में घूमने आये थे व वह हमारे घर पर भी आये तथा उनके साथ बहुत बातें हुई। खाने में उन्होंने साउथ इंडियन खाना खाया जो घर में ही बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने कई व्यंग व हास्य की रचनाएं भी सुनाई। इस दौरान उनके परिजनों के साथ ही आस पास के पड़ोसी सभी आ गए और खूब बात चीत हुई। उन्होंने अपनी ज़िन्दगी के कई मज़ेदार किस्से सुनाये। शाम को उन्होंने प्यूमा शोरूम से खरीदारी करी और उनके परिवार ने नीड्स जनरल स्टोर से उनके लिए गरम थर्मल इनर भी लेकर आये पर उन्होंने गिफ्ट लेने से मना कर दिया और पैसों का भुगतान दुकानदार को किया। बाद में राजू श्रीवास्वत मेरे साथ स्कूटर पर बैठकर कैमल बैक होते हुए गए व् निरंकारी भवन में कुछ देर बैठकर वहां के प्रबंधन से बातचीत की। वह होटल सवाय में रुके थे, तब उन्होंने अपना फोन नंबर भी दिया था। आज वह इस दुनिया को अलविदा कर चले गये जिसका सभी को गहरा दुःख है।
वहीँ पालिका सभासद गीता कुमाई ने भी प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव मसूरी दौरे के दौरान सभासद कुमाई के घर गए थे व वहां उन्होंने जलपान किया था इस दौरान भी उन्होंने व्यंग व हास्य से घर मे मौजूद सभी का मनोरंजन किया था।

Continue Reading

Previous: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, लगभग एक घण्टे तक हुई वार्ता।
Next: राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने स्टेडियम पंहुचकर इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स मैच का लिया आनंद।

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.