Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर साफ नहीं हो पाई तस्वीर, होली के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

Uk Fast Khabar March 17, 2022

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर बुधवार को भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई। दिल्ली में मौजूद रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा लौट गए, जबकि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक गुरुवार सुबह हरिद्वार पहुंचेंगे।
इस बीच बुधवार को दिल्ली में राज्य के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यद्यपि, इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन माना जा रहा है इस दौरान राज्य के वर्तमान घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई।
वहीं, मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में हो रहे विलंब से दावेदार भी अपनी संभावनाओं को लेकर प्रयासों में जुटे हैं। इस परिदृश्य के बीच जैसी परिस्थितियां हैं, वे इस तरफ इशारा कर रही हैं कि राज्य में भाजपा विधायक दल के नेता के संबंध में होली के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
समझा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से एक दिन पहले या एक दिन बाद उत्तराखंड में शपथ ग्रहण हो सकता है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, लेकिन चुनाव में उसका चेहरा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट गंवा बैठे। ऐसे में भाजपा नेतृत्व के सामने सरकार के नए मुखिया को लेकर बढ़ी उलझन अभी तक सुलझ नहीं पाई है।
बीते दिवस केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली गए कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ लंबी बैठक हुई। बाद में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ भी इनकी बैठक हुई।
शाम को गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से धामी ने भेंट की। तब यह बात सामने आई थी कि बैठकों में कुछ सहमति बनी है। बुधवार तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंतिम निर्णय हो जाएगा, लेकिन इसे लेकर धुंधलका छंट नहीं पाया।
बुधवार को धामी, कौशिक की किसी भी राष्ट्रीय नेता से मुलाकात नहीं हुई। धामी खटीमा लौट गए। कौशिक गुरुवार को वापस लौट रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हो रहे विलंब से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं को बल मिल रहा है।

इस बीच तमाम दावेदार भी अपनी-अपनी संभावनाओं को लेकर प्रयास कर रहे हैं। यद्यपि, वे इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इनमें अधिकांश ऐसे हैं, जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ के बहाने सरकार में मंत्री पद पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं।
बुधवार को दिल्ली में राज्य के भाजपा सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें राज्य में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिलने के साथ ही होली की

शुभकामनाएं दीं।

उनसे मुलाकात करने वाले सांसदों में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के अलावा माला राज्यलक्ष्मी शाह और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल शामिल थे। केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने बताया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी।
पहले यह कार्यक्रम मंगलवार को था, लेकिन तब गृह मंत्री का समय नहीं मिल पाया था। उन्होंने बताया कि बातचीत में केवल शुभकामनाएं दी गईं। इससे पहले राज्य के सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट कर चुके हैं। यद्यपि, इन्हें शिष्टाचार भेंट कहा गया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में मुलाकातों के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं।

Continue Reading

Previous: नए सीएम की रेस में अब भी धामी आगे, आज तैयार हो सकता है सरकार का खाका
Next: मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कहा- कुछ ताकतें उन्हें मुस्लिम परस्त सिद्ध करना चाहती

Related Stories

97 दिन से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ के दो भाई, सीएम धामी के प्रयास से सकुशल लौटे घर

97 दिन से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ के दो भाई, सीएम धामी के प्रयास से सकुशल लौटे घर

August 12, 2026
अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

August 12, 2026
अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

August 12, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

97 दिन से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ के दो भाई, सीएम धामी के प्रयास से सकुशल लौटे घर

97 दिन से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ के दो भाई, सीएम धामी के प्रयास से सकुशल लौटे घर

August 12, 2026
अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

August 12, 2026
अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

August 12, 2026
TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीरीज़ के नंबर

TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीरीज़ के नंबर

August 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 97 दिन से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ के दो भाई, सीएम धामी के प्रयास से सकुशल लौटे घर
  • अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
  • अल्मोड़ा के लाट गांव में आतंक का अंत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
  • TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीरीज़ के नंबर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.