Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

विधानसभा का बजट सत्र आज से, पेश होगा बजट, पक्ष व विपक्ष में दिखेगी जोर आजमाइश

Uk Fast Khabar June 14, 2022

विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। सत्तापक्ष व विपक्ष के मध्य जोर आजमाइश होने पर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की उपेक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन के भीतर व बाहर घेरने की रणनीति बनाई है।
14 से 20 जून तक देहरादून में यह सत्र आहूत किया जाएगा। पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। मार्च में हुआ पहला सत्र बेहद संक्षिप्त रहा था। तब दो दिवसीय सत्र में सरकार ने लेखानुदान पारित कराया था। धामी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है। सत्र के लिए विधायकों ने 530 प्रश्न लगाए हैं।

यातायात पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान:
मंगलवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। 20 जून तक चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर यातायात व कानून व्यवस्था बनाने के लिए प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास बैरियर, डिफेंस कालोनी और विधान सभा तिराहा पर बैरियर व्यवस्था की गई है। इस दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
प्रगति विहार बैरियर पर जुलूस व रैली होने पर मार्ग डायवर्ट किया जाएगा। देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी और चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी, फव्वारा चौक से छह नंबर पुलिया की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। रिस्पना पुल की ओर से आने वाले वाहनों को बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा और बाइपास चौकी, माता मंदिर, धर्मपुर से वाहन शहर में प्रवेश करेंगे।

वहीं धर्मपुर चौक से आइएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाइपास चौकी से आइएसबीटी की ओर भेजा जाएगा। जबकि मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आइटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जाएगा।
यहां डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक

– शास्त्री नगर बैरियर पर जुलूस व रैली होने पर मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया से नेहरू कालोनी, आराघर, इसी रोड होते हुए देहरादून भेजे जाएंगे।

– बाईपास से आने वाले वाहनों को कारगी से बाइपास चौकी, दुधली से डोईवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएंगे।
– यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसों को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला की ओर भेजा जाएगा। धर्मपुर रूट के विक्रम फव्वारा चौक से ही वापस किए जाएंगे।

– उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा तथा डायवर्ट किए गए यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।

विधानसभा सत्र के लिए यह फोर्स रहेगा तैनात:
अपर पुलिस अधीक्षक – 04

पुलिस उपाधीक्षक – 11

प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष – 15

उपनिरीक्षक – 63

महिला उपनिरीक्षक – 08

मुख्य आरक्षी – 23

आरक्षी – 191

महिला आरक्षी- 50
पीएसी – 02 कंपनी 02 सेक्शन

क्यूआरटी – 02 टीम

सशस्त्र पुलिस गार्द- 05

Continue Reading

Previous: आत्मविश्वास से भरे सीएम धामी के बजट में दिखेगा युवा जोश, किसानों और कमजोर वर्ग सहित इनको सहारा देने की तैयारी
Next: डबल इंजन के बूते चढ़ेंगे चुनौतियों का पहाड़, वायदों का अक्स भी बजट में साफ तौर पर झलका

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.