Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आखिर रूस ने क्‍यों यूक्रेन पर क्‍यों किया हमला, क्‍या है इसके पीछे पुतिन की मंशा, विस्‍तार से जानें

Uk Fast Khabar February 25, 2022

रूस और यूक्रेन का विवाद अब एक युद्ध का रूप ले चुका है। पूरी दुनिया की नजरें इन दोनों देशों के अलावा यूरोप और अमेरिका पर भी लगी हुई हैं। लेकिन क्‍या आप रूस के यूक्रेन पर हमले की असल वजह के बारे में जानते हैं। यदि नहीं तो आज हम इसके बारे में आपको बता देते हैं। इससे पहले अआपको बता देते हैं कि रूस के विघटन के बाद जो देश अलग हुए थे उनमें यूक्रेन भी एक था। रूस के साथ में उस वक्‍त क्रीमिया भी था जिसको वर्ष 2014 में रूस ने आजाद कर अपने नियंत्रण में ले लिया था। इसके अलावा यूक्रेन के डोनबास, लुहांस्‍क और डोनेस्‍तक में रूसी समर्थकों बहुसंख्‍यक हैं। यूक्रेन के बाहर की बात करें तो बेलारूस, जार्जिया पूरी तरह से रूस के साथ हैं। इसका अर्थ ये भी है कि यूक्रेन रूस से पूरी तरह से घिरा हुआ है। अब हम उन कारणों की बात करते हैं जिसकी वजह से रूस को यूक्रेन पर हमले का कदम उठाना पड़ा है।
इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका द्वारा यूक्रेन को नाटो संगठन में शामिल करने की कवायद है। अमेरिका के वर्चस्‍व वाले इस संगठन में 30 देश शामिल हैं जिनमें से अधिकतर यूरोप के ही हैं। हालांकि इसमें सबसे अधिक जवान अमेरिका के ही हैं। रूस पर दबाव बनाने और अपने पुराने विवादों के कारण अमेरिका लगातार इस तरह की कवायद करता रहा है। अमेरिका पहले से ही रूस पर प्रतिबंध लगाकर उसको दबाव में लाने की कवायद कर चुका है। हालांकि उसकी ये चाल अब तक काम नहीं आई थी। अब वो यूक्रेन के सहारे इस काम को करना चाहता है। रूस की चिंता ये है कि यदि यूक्रेन नाटो के साथ चला जाता है तो उसकी सेना और उसके हथियारों के दम पर अमेरिका उसको नुकसान पहुंचाने में आशिंक रूप से सफल हो सकता है।
इस हमले की दूसरी वजह अमेरिका और पश्चिमी-यूरोपीय देशों का नार्ड स्‍ट्रीम 2 पाइपलाइन पर रोक लगाना भी शामिल है। आपको बता दें कि रूस ने इस परियोजना पर अरबों डालर का खर्च किया है। रूस इसके जरिये फ्रांस, जर्मनी समेत समूचे यूरोप में गैस और तेल की सप्‍लाई करना चाहता है। इससे पहले ये सप्‍लाई जिस पाइपलाइन के जरिए होती थी वो यूक्रेन से जाती थी। इसके लिए रूस हर वर्ष लाखों डालर यूक्रेन को अदा करता था। नई पाइपलाइन के बन जाने से यूक्रेन की कमाई खत्‍म हो जाएगी। यूक्रेन के रूस से अलगाव की एक बड़ी वजह में ये भी शामिल है।
तीसरी वजह ये है कि रूस नहीं चाहता है यूक्रेन किसी भी तरह से अमेरिका के साथ जाए। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि रूस का यूक्रेन से भावनात्‍मक रिश्‍ता है। रूस की नींव यूक्रेन की धरती से ही रखी गई थी। रूस की पहचान यूराल पर्वतश्रंख्‍ला भी यूक्रेन से ही होकर गुजरती है। अमेरिका और रूस के बीच का विवाद काफी लंबे समय से है। शीत युद्ध के बाद भी स्थितियां बदली नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ रूस की शक्ति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। रूस केवल इतना ही चाहता है उसका मान कायम रहे और उसको बदनाम न किया जाए।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी का हरीश रावत पर पलटवार, कहा – खुद फेक वीडियो बनाकर वायरल कर रही कांग्रेस
Next: यूक्रेन संकट पर केंद्रीय कमेटी का मंथन, PM नरेन्‍द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, हिंसा रोकने का अनुरोध

Related Stories

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

November 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया
  • उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं
  • उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.