Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में लगेगा सौर कौथिग, देश में अपनी तरह का पहला आयोजन; दो दिन होगी आपके फायदे की बात

Uk Fast Khabar December 14, 2024

उत्तराखंड में आगामी 16 और 17 दिसंबर को सौर कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। जो कि देश में अपनी तरह का पहला आयोजन है। सौर ऊर्जा से संबंधित मेला देहरादून के रेंजर्स मैदान में आयोजित होगा। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि सौर कौथिग के माध्यम से प्रदेशवासियों को सौर ऊर्जा के लाभों और योजनाओं से परिचित कराया जाएगा और इससे ज्यादा में ज्यादा संख्या में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है, क्योंकि रूफटॉप सोलर को अपनाने में जनजागरूकता बहुत अहम भूमिका निभाती है।

उपभोक्ताओं का बिजली बिल घटेगा
रूफटॉप सोलर से उपभोक्ताओं का बिजली बिल घटेगा और राज्य के स्वस्छ ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में प्रयासों को बल मिलेगा। लोगों तक प्रत्यक्ष जानकारी पहुंचाने के लिए 16 और 17 दिसंबर को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में सौर समृद्ध उत्तराखंड अभियान के तहत सौर कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय सौर मेला सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक चलेगा।

पीएम सूर्य घर योजना की मिलेगी जानकारी
इसमें पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाने की सारी जानकारी मिलेगी, जिसमें एक करोड़ घरों को सोलराइज करने का लक्ष्य है। सौर कौथिग में आगंतुकों को सोलर वेंडर्स से सिस्टम को लगाने के बारे में आमने-सामने जानकारी लेने का मौका मिलेगा। यहां पर ग्राहकों को रूफटॉप सोलर के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराने की भी सुविधा मिलेगी। सौर कौथिग में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और सोलर हीटर से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी।

सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
इस सौर कौथिग के साथ हम जन-जागरूकता के लिए कई नए प्रयास भी शुरू करने जा रहे हैं। 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री इस सौर कौथिग के साथ जनजागरूकता के लिए सोलर वैन और म्यूरल आर्ट का उद्घाटन करेंगे। सौर कौथिग में प्रमुख विषयों पर परिचर्चा, रूफटॉप सोलर के यूर्जस के साथ बातचीत, स्कूल आर्ट और कॉलेज स्टार्टअप उत्तराखंड कंपटीशन साथ अन्य कार्यक्रम भी रखे गए हैं। इन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी सौर ऊर्जा की तरफ लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास किया जाएगा। सौर कौथिग के दोनों दिन शाम में प्रदेश के जान-माने कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे और सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील करेंगे। जन-जागरूकता के अब तक के प्रयासों से हमें काफी सफलता मिली है। राज्य ने पिछले सात महीनों में उल्लेखनीय प्रगति की है। बावासीय सोलर खंड में 23 मेगावाट से अधिक की सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित हो चुकी है। पॉलिसी रिसर्च थिंक टैंक काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) के अध्ययन के अनुसार, उत्तराखंड में लगभग एक गीगावाट सौर ऊर्जा लगाने की आर्थिक क्षमता मौजूद है। सीईईडब्ल्यू नॉलेज पार्टनर के रूप में इस सौर कौथिग के आयोजन में सहायता कर रहा है।

Continue Reading

Previous: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने पर इनाम राशि दोगुनी, शासनादेश हुआ जारी
Next: Uttarakhand Nikay Chunav: पार्षद पद के दावेदारों की वार्ड प्रभारी परखेंगे ‘जमीनी हकीकत’

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.