Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड की इन दो सीटों पर बसपा ने खेला है मुस्लिम कार्ड, क्या समीकरण को साधने में होंगे सफल

Uk Fast Khabar March 29, 2024

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस बार फिर हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर मुस्लिम कार्ड खेला है। इन दोनों सीटों से बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसा कर बसपा ने मुस्लिम मतदाताओं को भी अपने पक्ष में लाने का प्रयास किया है। बसपा की रणनीति यह है कि यदि अनुसूचित जाति के साथ मुस्लिम समाज का वोट भी पार्टी के पक्ष में लामबंद हो जाता है तो इन सीटों पर पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। प्रदेश में बसपा तीसरे सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित है। विधानसभा चुनावों में तो बसपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करते रहे हैं, लेकिन पार्टी अभी तक लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खोल पाई है।

वोट तो अच्छे मिलते हैं, लेकिन मिलती है हार
लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशियों को अच्छे वोट मिलते रहे हैं, लेकिन जीत उनसे दूर ही रही। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में अनुसूचित जाति को बसपा का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है और चुनाव में जब भी मुस्लिम मतदाता बसपा के साथ आए हैं तो उसका प्रदर्शन निखरा है। प्रदेश में ऐसा नजर भी आया है। यही कारण है कि विधानसभा चुनावों में पार्टी का इन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन भी रहा है।

जीते थे तीन मुस्लिम प्रत्याशी
राज्य गठन के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सात प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। जीतने वाले प्रत्याशियों में तीन मुस्लिम समुदाय से थे। इनमें हरिद्वार की बहादराबाद सीट से शहजाद और मंगलौर सीट से निजामुद्दीन ने जीत दर्ज की थी। वहीं नैनीताल जिले की लालढांग सीट पर तसलीम अहमद विजयी हुए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में हरिद्वार से बसपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। दोनों ही प्रत्याशी मुस्लिम थे।

इस समीकरण को देखते हुए बसपा ने उतारे प्रत्याशी
इनमें मंगलौर विधानसभा सीट से सरबत करीम अंसारी और लक्सर विधानसभा सीट पर शहजाद ने जीत दर्ज की। अब इस समीकरण की ताकत के आधार पर ही बसपा ने हरिद्वार सीट पर उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक जमील अहमद को मैदान में उतारा है। जमील अहमद के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए बसपा को उनसे काफी उम्मीद है। हरिद्वार में बसपा की कोशिश मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की होगी।

मुस्लिम मतदाताओं पर बसपा का फोकस
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर भी मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में हैं। हल्द्वानी के बनभूलपुरा प्रकरण के बाद यहां के मुस्लिम मतदाताओं पर सभी विपक्षी दलों की नजर हैं। ऐसे में बसपा ने यहां से मुस्लिम समुदाय से अख्तर अली को चुनावी मैदान में उतार कर इस वोट बैंक को अपने पाले में लाने की रणनीति अपनाई है। इन दोनों सीटों से बसपा 2014 में भी मुस्लिम प्रत्याशी उतार चुकी है। तब हरिद्वार से हाजी मोहम्मद इस्लाम और नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर लईक अहमद को टिकट दिया गया था। अब देखना यह है कि बसपा का यह समीकरण चुनाव में क्या रंग दिखाता है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में सात नामांकन हुए निरस्त, अब चुनावी मैदान में हैं 56 प्रत्याशी; नामांकन वापसी का ये है आखिरी दिन
Next: चुनाव में सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, सीमाओं पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

Related Stories

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026
Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

March 30, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

March 30, 2026
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

March 30, 2026
उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
  • ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
  • उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.