Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मानसखंड भारत गौरव एक्सप्रेस कराएगी कुमाऊं के दर्शन, तीन से 13 दिसंबर तक चलेगी यात्रा

Uk Fast Khabar November 21, 2024

कुमाऊं के धार्मिक पर्यटन स्थलों के दर्शन के लिए दिसंबर में कोलकाता और विशाखापत्तनम से मानसखंड भारत गौरव एक्सप्रेस पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और आइआरसीटीसी ने देवभूमि उत्तराखंड यात्रा टूर पैकेज लांच किया है। आइआरसीटीसी पर्यटन की वेबसाइट पर जाकर श्रद्धालु अपनी सीट बुक करा सकते हैं। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के पर्यटकों को इस टूर पैकेज लाभ मिल सकेगा। ट्रेन टनकपुर तक जाएगी, जहां से आईआरसीटीसी के टूर मैनेजर यात्रियों के लिए पहाड़ के सफर, रहने-खाने आदि का इंतजाम करेंगे।

तीन से 13 दिसंबर तक चलेगी यात्रा
कोलकाता से शुरू होने वाली यात्रा तीन से 13 दिसंबर तक चलेगी, जबकि विशाखापत्तनम से होने वाली यात्रा 16 से 26 दिसंबर तक के लिए तय है। दोनों ट्रेनों से 300-300 यात्री यात्रा कर सकेंगे। कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में यात्री बर्धमान, आसनसोल, झाझा, बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर और लखनऊ स्टेशन से भी बैठ सकते हैं। वहीं विशाखापत्तनम से चलने वाली ट्रेन में रायगदा, तीतलगढ़, रायपुर, उस्लापुर, कटनी, सतना, प्रयागराज और लखनऊ के यात्री भी ट्रेन पर सवार हो सकते हैं। यात्रियों को एसी 3 टियर में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी, लेकिन अंदर का अनुभव एसी टू टियर जैसा मिलेगा, क्योंकि ऊपरी बर्थ को खोला नहीं जाएगा। टिकट बुकिंग को दो श्रेणी में बांटा गया है। स्टैंडर्ड के लिए 30,925 रुपये और डीलक्स के लिए 38,535 रुपये खर्च करने होंगे। 11 दिन और 10 रातों के टूर पैकेज में यात्रियों के रहने के साथ ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था होगी।

यहां होगा यात्रियों का ठहराव
यात्री टनकपुर, चंपावत (लोहाघाट), चौकोड़ी और अल्मोड़ा में एक-एक रात ठहरेंगे, जबकि नैनीताल (भीमताल) में दो रातें गुजारेंगे।

इन स्थलों के करेंगे दर्शन
नैनीताल : नैना देवी मंदिर
टनकपुर : पूर्णागिरी, शारदा नदी घाट पर शाम की आरती और भजन।
चंपावत : बालेश्वर, टी गार्डन, मायावती आश्रम।
हाटकालिका मंदिर, पाताल भुवनेश्वर
जागेश्वर धाम
गोलू देवता मंदिर (चितई)
कैंची धाम (बाबा नीम करौली मंदिर)
कसार देवी और कटारमल सूर्य मंदिर

जनवरी में गढ़वाल मंडल के पर्यटन स्थलों के लिए यात्रा पैकेज की योजना
उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और आइआरसीटीसी की ओर से जनवरी में गढ़वाल मंडल के हरिद्वार, ऋषिकेश और टिहरी समेत अन्य धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए टूर पैकेज लांच करने की योजना बनाई गई है। जल्द ही इसे लांच किया जाएगा।

Continue Reading

Previous: सशक्त उत्तराखंड @25 को लेकर हुई समीक्षा बैठक, गायब रहे कई सचिव, सीएस ने तलब कर फटकारा
Next: Uttarakhand के 974 स्कूलों में बेटियां खुले में जाती हैं शौंच, कई शौचालय जर्जर तो कहीं शिक्षक नहीं खोलते ताला

Related Stories

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

March 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर
  • सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.