Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के चार छात्रों का National Inspire Award के लिए चयन, देशभर से लगभग आठ लाख बच्चों ने किया आवेदन

Uk Fast Khabar September 20, 2024

उत्तराखंड के चार छात्रों को नेशनल इंस्पायर अवार्ड के लिए चुना गया है। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इन सभी बच्चों व इनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई दी है। इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है। शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में देशभर से लगभग आठ लाख बच्चों ने आनलाइन पोर्टल के माध्यम से नामांकन करवाया था। जनपद व राज्य स्तर पर संपन्न प्रतियोगिताओं के बाद देशभर से 345 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया, जिसमें उत्तराखंड से 11 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद देशभर से 31 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए चयन किया गया, जिसमें चार बच्चे उत्तराखंड राज्य के हैं। इनमें दो छात्र निजी विद्यालय और दो राजकीय विद्यालयों से हैं।

किसी ने जंगल की आग से सुरक्षा को यंत्र, किसी ने बनाए कंवर्टिबल हील्स
एससीईआरटी की निदेशक वंदना गर्ब्याल ने बताया कि रेडियन पब्लिक स्कूल, ऊधम सिंह नगर की छात्रा स्वीटी ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देशन में महिलाओं की ऊंची हील्स वाली जूतियों के लिए कंवर्टिबल हील्स, आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून के छात्र कौस्तुभ श्रीयम दुबे ने शिक्षक धीरज डोभाल के निर्देशन में जंगल में लगने वाली आग की सूचना एवं सुरक्षा के लिए जीपीएस कालर का फारेस्ट फायर टर्मिनेटर, पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज पौंठी, रुद्रप्रयाग के छात्र मयंक राणा ने शिक्षक पीयूष शर्मा के निर्देशन में पश्चिमी पद्धति के सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता एवं कीटाणुरोधी कमौड और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नेटवाड उत्तरकाशी के छात्र आयुष ने मार्गदर्शक शिक्षिका रोहिणी बिजल्वाण के निर्देशन में पालतू पशुओं के मलमूत्र तथा व्यर्थ सामग्री को उठाने के लिए मल्टीपर्पज लिफ्टिंग मशीन का माडल प्रस्तुत किया। जिन्हें राष्ट्र स्तरीय माडल के रूप में चयनित किया गया। गर्ब्याल ने एससीईआरटी की टीम व कार्यक्रम समन्वयक डा. अवनीश उनियाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। वहीं, संबंधित विद्यालया के प्रधानाचार्य, मार्गदर्शक शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी।

 

 

Continue Reading

Previous: जंगल की आग रोकने के लिए एप को ढाल बनाएगा Uttarakhand Forest Department, जल्‍द होगी लॉन्च
Next: जम्‍मू-कश्‍मीर में CM धामी ने की जनसभा, बोले- PM मोदी के रहते विपक्ष का देशविरोधी षड्यंत्र नहीं होगा सफल

Related Stories

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026
Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

February 14, 2026
उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

February 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026
Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

February 14, 2026
उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

February 14, 2026
रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

February 13, 2026 2

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार
  • Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील
  • उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय
  • रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.