Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जंगल की आग रोकने के लिए एप को ढाल बनाएगा Uttarakhand Forest Department, जल्‍द होगी लॉन्च

Uk Fast Khabar September 20, 2024

आगामी सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से डिजिटल सेवा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। विभाग फारेस्ट फायर उत्तराखंड मोबाइल एप तैयार कर रहा है, जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। इससे आग की घटनाओं की जानकारी और कार्रवाई के लिए कम से कम समय में कदम उठाए जा सकेंगे। वन विभाग के अधिकारियों ने एप की प्रगति की समीक्षा कर इसे और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी सीजन में पांच हजार कार्मिकों और पांच हजार वालंटियरों के दम पर आग पर काबू पाने का दावा किया।

आग सूचना प्रबंधन प्रणाली को डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाए
राज्य स्तर पर फारेस्ट फायर उत्तराखंड मोबाइल एप की प्रगत्ति के संबंध में प्रमुख वन संरक्षक डा. धनंजय मोहन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें हरिद्वार के प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह मोबाइल एप और कंट्रोल रूम में डैशबोर्ड के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। बीते वर्षों के जंगल की आग प्रबंधन के अनुभवों के आधार पर वन विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में जंगल की आग सूचना प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक बनाकर डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाए। फारेस्ट फायर उत्तराखंड मोबाइल एप एवं डैशबोर्ड के माध्यम से रियल टाइम बेसिस पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। जिससे जंगल की आग की रोकथाम में लगने वाले रिस्पांस टाइम में कमी आएगी। इस आइटी सिस्टम के माध्यम से उत्तराखंड वन विभाग में 1400 से अधिक क्रू स्टेशन की जीआइएस मैपिंग की गई है। मोबाइल एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति व पर्यटक भी जंगल की आग की सूचना जियो टैग्ड इमेज के माध्यम से सीधे वन मुख्यालय के कंट्रोल रूम को भेज सकता है।
पूर्व में वर्ष 2020 से 2022 तक आइएफएस अधिकारी वैभव कुमार सिंह ने रुद्रप्रयाग के प्रभागीय वनाधिकारी रहते हुए रुद्रप्रयाग में जंगल की आग रोकने के लिए डिजिटल तकनीक का सफल संचालन किया था, जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड-2022 भी प्रदान किया गया था। बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक वनाग्नि निशांत वर्मा, अपर प्रमुख वन संरक्षक गढ़वाल नरेश कुमार व समस्त प्रभागीय वनाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन के साथ शुरू हो वन पेंशन’, उत्‍तराखंड में मुखर हुए कर्मचारी
Next: उत्तराखंड के चार छात्रों का National Inspire Award के लिए चयन, देशभर से लगभग आठ लाख बच्चों ने किया आवेदन

Related Stories

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

November 15, 2025 3
फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

November 15, 2025 2
उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

November 15, 2025
https://youtu.be/d4n0NxL9ZIs?si=jOgNeRJ6Gzc8U4BU

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

November 15, 2025 3
फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

November 15, 2025 2
उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

November 15, 2025
आपदा अभ्यास: रुद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता का काल्पनिक भूकंप, ग्लेशियर क्षेत्र में जवान लापता दिखाए गए..

आपदा अभ्यास: रुद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता का काल्पनिक भूकंप, ग्लेशियर क्षेत्र में जवान लापता दिखाए गए..

November 15, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog National News Tech Uncategorized इतिहास उत्तराखंड क्राइम खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..
  • फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..
  • उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..
  • आपदा अभ्यास: रुद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता का काल्पनिक भूकंप, ग्लेशियर क्षेत्र में जवान लापता दिखाए गए..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.