Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

गुरुवार से हल्का पड़ सकता है मानसून, विदाई को अभी इंतजार

Uk Fast Khabar September 19, 2024

उत्तराखंड में बादलों के डेरे के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। हालांकि, अब अगले कुछ दिन प्रदेश में वर्षा का क्रम धीमा पड़ सकता है। हालांकि, सितंबर अंत तक प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का सिलसिला बना रह सकता है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसून के उत्तराखंड से विदा होने के आसार हैं। बीते वर्ष भी मानसून की विदाई निर्धारित समय से करीब एक सप्ताह विलंभ से हुई थी।
सामान्यत: उत्तराखंड में मानसून जून के अंत में प्रवेश करता है और सितंबर अंत में विदा हो जाता है। लेकिन, बीते कुछ वर्षों से यह क्रम कुछ आगे बढ़ा है। एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन माना जाता है। हालांकि, अब अक्टूबर प्रथम या दूसरे सप्ताह तक भी मानसून सक्रिय रहने लगा है। इस बार भी अभी देश से मानसून की विदाई शुरू नहीं हुई है।

राजस्‍थान से सबसे पहले विदा होता है मानसून
सबसे पहले मानसून राजस्थान से विदा होता है और फिर लगभग 10 दिन बाद उत्तराखंड से विदाई होती है। इस बार अभी तक देशभर में ही मानसून सक्रिय है। उत्तराखंड में भी बौछारों का दौर बना हुआ है। बीते तीन वर्षों से प्रदेश से अक्टूबर में ही मानसून विदा हुआ है। हालांकि, उससे पहले सितंबर अंत तक मानसून जाने की पुष्टि हो जाती थी। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन वर्षा का क्रम धीमा रहने का अनुमान है। लेकिन, बीच-बीच में कहीं-कहीं वर्षा के दौरान हो सकते हैं। इस माह के अंत तक मौसम में कोई परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है। अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक मानसून के विदा होने के आसार हैं।

एक दिन में आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, 10 वर्ष में सबसे ठंडा सितंबर
देहरादून में दक्षिण-पश्चिम मानसून की निम्न दबाव रेखा गुजरने के कारण घने बादलों का डेरा रहा और दिनभर हल्की वर्षा होती रही। जिससे पारे ने भी गोता लगाया और 24 घंटे के भीतर दून के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
इसके साथ ही बुधवार बीते 10 वर्ष में सितंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इससे पहले केवल 22 सितंबर 2014 को ही इससे कम 24.9 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया था।
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी संभव है। इसके अलावा आगामी 25 सितंबर के आसपास फिर वर्षा के आसार हैं।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने केदारनाथ में बारिश से प्रभावित व्यवसायियों के लिए मंजूर किए 56.30 लाख रुपए, मुख्यमंत्री राहत कोष से होगा भुगतान
Next: उत्‍तराखंड में एक और घोटाला, देहरादून नगर निगम की भूमिका भी संदिग्ध

Related Stories

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

February 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान
  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.