Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

गुड सेमेरिटन पुरस्कार योजना से जुड़ेंगे स्कूली छात्र-छात्राएं, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की सहायता कर कमाएंगे ‘नेक’

Uk Fast Khabar January 4, 2025

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नेक नागरिक को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन पुरस्कार योजना से स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा गया है। परिवहन और पुलिस विभाग के बाद अब शिक्षा विभाग भी योजना से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए जागरूक करेगा। सहयोग करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। अपर निदेशक एससीईआरटी डा. मुकुल कुमार सती ने शुक्रवार को समस्त डायट प्राचार्य और मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया इस योजना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आने को प्रेरित करना है। अपर निदेशक ने बताया कि वाहन दुर्घटना होने की स्थिति में आमजन घायल की मदद करने में इसलिए आगे नहीं आता क्योंकि उसे लगता है कि बाद में पुलिस और अस्पताल प्रशासन उसे परेशान करेंगे। इससे बचने के लिए केंद्र सरकार ने मोटरयान नियमावली 1989 एवं नियम 169 के तहत गुड सेमेरिटन को संरक्षण प्रदान किया है। इसे राज्य में प्रभारी ढंग से संचालित करने के लिए नेक नागरिक पुरस्कार योजना बनाई है। प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत सड़क सुरक्षा कोष में गुड सेमेरिटन योजना के प्रचार-प्रसार एवं व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि पुलिस विभाग को स्वीकृत धनराशि से अलग है।

यह है पुरस्कार राशि
राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार पांच हजार और तृतीय पुरस्कार के लिए तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।
संभागीय स्तर पर चयनित व्यक्तियों को प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार और तृतीय पुरस्कार दो हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

एक घंटे के अंदर इलाज जरूरी
सड़क हादसा होने के बाद एक घंटे के अंदर मरीज को सही इलाज मिल जाए तो उसकी जान बचने की उम्मीद अधिक रहती है। इसीलिए हादसे के बाद के पहले एक घंटे को गोल्डन आवर कहा जाता है। सड़क हादसों में घायलों की तत्काल मदद के उद्देश्य से आमजन को प्रेरित व प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने गुड सेमेरिटन योजना शुरू की है।

Continue Reading

Previous: भाजपा ने मोर्चे पर लगाए सांसद-मंत्री व दायित्वधारी, सौंपी समन्वयक की जिम्मेदारी
Next: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूसीसी कानून, लिव इन रिलेशनशिप के लिए भी नियम… क्या हैं इसके मुख्य मायने?

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.