Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चार राज्यों में सरकार गठन पर मंथन, मणिपुर में बीरेन सिंह को फिर मौका, गोवा में प्रमोद सावंत पहली पसंद, उत्तराखंड में धामी आगे

Uk Fast Khabar March 21, 2022

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सोमवार को पता चल जाएगा। शाम पांच बजे उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। संकेतों से साफ है कि चुनाव हारने के बावजूद इस दौड़ में निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। गोवा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक भी सोमवार को अपना नेता चुन लेंगे, वहां भी निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम पर मुहर लगने की संभावना है।
मणिपुर में बीरेन सिंह होंगे सीएम
मणिपुर में रविवार को भाजपा विधायकों ने निवर्तमान मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को अपना नेता चुन लिया, यानी वह ही दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की गुरुवार को बैठक होनी है जिसमें निवर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगना महज औपचारिकता है। वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शाह के घर पर मंथन
दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड और केंद्रीय नेताओं के बीच अंतिम दौर का विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बैठक में हुए विचार-विमर्श के बारे में जानकारी दी।
सीएम पद की रेस में कई दिग्‍गज
बैठकों के बाद मिले संकेतों से साफ है कि चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। अन्य नाम भी चर्चा में हैं जिनमें सतपाल महाराज, धन ¨सह रावत और ऋतु खंडूड़ी शामिल हैं। केंद्रीय नेतृत्व के साथ नजदीकियों के कारण राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम को भी नकारा नहीं जा रहा है।
दिल्ली पहुंचे धामी
सोमवार को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक से पहले रविवार को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली पहुंचे। अमित शाह के घर पर हुई बैठक में धामी और कौशिक के अलावा उत्तराखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे।
विधायक दल की बैठक में होगा सीएम का चुनाव
नड्डा और संतोष ने भी बैठक में हिस्सा लिया। लगभग एक घंटे चली बैठक के बाद धामी ने कहा कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। वहीं, मदन कौशिक ने बताया कि सभी नेताओं से सुझाव लिए गए हैं। बैठक के बाद देहरादून रवाना होने से पहले धामी ने निशंक से उनके घर जाकर मुलाकात की।
कोई नाम सामने नहीं आया
दिनभर चली बैठकों के बावजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में स्पष्ट रूप से कोई एक नाम सामने नहीं आ पाया। इसके लिए सोमवार को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक का इंतजार करना होगा। मालूम हो कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटें जीतने के बाद भी धामी की हार के कारण मुख्यमंत्री पद की गुत्थी उलझ गई थी।
ज्यादा प्रयोग की गुंजाइश नहीं
तमाम कयासों के बावजूद भाजपा के लिए उत्तराखंड में ज्यादा प्रयोग की गुंजाइश नहीं है। दो मुख्यमंत्रियों पर प्रयोग करने के बाद आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले साल धामी को उत्तराखंड की कमान सौंपी थी। धामी भले ही अपना चुनाव हार गए हैं, लेकिन भाजपा की जीत में उनका योगदान नकारा नहीं जा सकता। यही कारण है कि राज्य के दिग्गज नेताओं के दावे के बावजूद धामी मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर नहीं हुए हैं।
राज्यों में आसान नहीं राह
मणिपुर में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगना आसान नहीं था क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ विधायक बिश्वजीत सिंह ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए कड़ी दावेदारी पेश की थी। इसी तरह गोवा में प्रमोद सावंत के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्वजीत राणे चुनौती पेश कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने शनिवार को शाह, नड्डा और संतोष से मुलाकात भी की थी।

Continue Reading

Previous: होली के बाद नए सीएम के नाम से उठेगा पर्दा, मुख्‍यमंत्री पद के लिए तैर रहे 12 दावेदारों के नाम
Next: प्रीतम सिंह बोले- नेता विधायक दल पर कांग्रेस जिसे चुनेगी देंगे साथ, हार की समीक्षा से आगे बढ़ने की निकलेगी राह

Related Stories

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026
अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव लेकर आ रहा एम्बुलेंस गहरी खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव लेकर आ रहा एम्बुलेंस गहरी खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

May 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

May 30, 2026
पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल
  • पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.