Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नैनीताल में फटा बादल, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; इतने दिनों तक खूब होगी बारिश

Uk Fast Khabar July 2, 2024

मानसून की वर्षा प्रदेशभर में जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को समूचे कुमांऊ मंडल में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, गढ़वाल मंडल के देहरादून, पौड़ी और टिहरी, हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
इसको लेकर चारों जनपदों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार तड़के देहरादून जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा गढ़वाल और कुमाऊं के कई हिस्सों में भारी वर्षा हुई। पिछले 12 घंटे में बागेश्वर जनपद के सामा में सर्वाधिक 222 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा लोहाघाट में 176.3 मिमी, नैनीताल में 145.2 मिमी, पौड़ी के रिखड़ीखाल में 145 मिमी व हरिद्वार के रोशनाबाद में 96.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। देहरादून से टिहरी को जोड़ने वाला मालदेवता-सेरकी गांव मार्ग मलबा आने से सुबह नौ बजे से अवरुद्ध है। बीती रात चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में भारी वर्षा होने से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार से कुमाऊं के लगभग सभी जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। जिसके अगले तीन दिन तक जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान गढ़वाल मंडल के दून सहित चार जनपदों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह वर्षा मानसून के उत्तराखंड में सक्रिय होने के बाद पहली बार सामान्य से अधिक हो सकती है। पांच व छह जुलाई को कम वर्षा हो सकती है।

नैनीताल में बादल फटा
सरोवर नगरी में रविवार मध्य रात्रि बादल फटने से भीषण पानी बरसा। एक घंटे में 96 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। ब्रिटिशकालीन ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त होने से किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई। मौसम विभाग ने अल्मोड़ा को छोड़ कुमाऊं के पांच जिलों में मंगलवार से तीन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार रात 12 बजे अचानक भीषण पानी बरसना शुरू हो गया। वर्षा का वेग इतना तीव्र था कि नाले उफान पर आ गए और सड़कें जलमग्न हो गई। हल्द्वानी मार्ग, कालाढूंगी व भवाली मार्ग में कई स्थानों में मलबा आ गया। इसकी वजह से सुबह करीब दो घंटे हल्द्वानी-नैनीताल व कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग करीब दो घंटे बाधित रहा। मूसलधार बारिश से एक ही रात में झील के जलस्तर में एक फीट की वृद्धि दर्ज की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रात के समय अधिक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के पूर्व सीएम की नए आपराधिक कानून पर पहली प्रतिक्रिया, बोले- सरकार जल्दी में है…
Next: ‘तेजी से हों शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान और फ्लड प्लैन जोनिंग के काम’, सीएम धामी ने सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.