सभासद गीता कुमाई नगर ने नगर पालिका परिषद मसूरी, कीन संस्था, हिलदारी संस्था, स्त्री मुक्ति संगठन मुंबई, वन विभाग, जल संसथान, जल निगम के साथ मिलकर क्षेत्र में सफाई व सीवर व्यवस्था पर चर्चा की व क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं इस मौके पर घर के कूड़े का निस्तारण करने के लिए मुंबई मॉडयूल का प्रदर्शन किया गया।
पर्यटन नगरी मसूरी में स्वच्छता को लेकर पालिका सभासद गीता कुमांई के तत्वाधान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ माल रोड के वार्ड नंबर सात से किया गया। इस दौरान मुंबई की संस्था स्त्री मुक्ति संगठन के सदस्यों ने घर के कूड़ेे का घर में निस्तारण कर उसकी खाद बनाने के मॉडयूल जादू की टोकरी का प्रदर्शन किया। वहीं क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सभासद गीता कुमाई ने क्षेत्र में पड़ने वाले होटलों की सीवर व पानी की निकासी व कूड़े के संबंध में वार्ता की व उन्हें आवश्यक सुझाव दिए जिसमें जल संस्थान के अधिकारियों ने गंदे पानी की निकासी के बारे में जानकारी दी। वहीं क्षेत्र में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण भी किया गया।
इस मौके पर सभासद गीता कुमाई ने जल संस्थान व जल निगम के अनुरोध किया कि क्षेत्र में सीवर बहने की समस्या का समाधान किया जाय। उन्होंने कहा कि आज से मसूरी में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो लगातार जारी रहेगा, और मसूरी के सभी क्षेत्रों में हिलदारी व कीन संस्था के माध्यम से लगातार सफाई अभियान जारी रहेगा। मुंबई से आई स्त्री मुक्ति संगठन की सदस्य सुनीता पाटिल ने बताया कि कूड़ा निस्तारण को लेकर उनकी संस्था द्वारा कार्य किया जा रहा है और इसी कड़ी में उन्होंने मसूरी की स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण को लेकर उनकी संस्था द्वारा एक मशीन तैयार की गई है जिसमें कूड़ा डालने के बाद उसकी खाद बनाई जाती है जो कि मसूरी में बहुत कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि स्त्री मुक्ति संगठन मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में जीरो वेस्ट बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने घर का कूडे से खाद बनाने का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर वन विभाग की ओर से पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर हिलदारी के अरविंद शुक्ला, कीन के अशोक, मुंबई स्त्री मुक्ति संगठन की कल्पना, नगर पालिका सीनेट्री इंसपेंक्टर विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा, जल संसथान के सहायक अभियंता टीएस रावत, अभय सहित अजय भार्गव, वन विभाग व जल निगम के अधिकारी मौेजूद रहे।
Categories
- Biography
- BJP
- blog
- Business
- Dehardun
- Economy
- employment
- Model
- National
- News
- Newsbeat
- Politics
- Stories
- Tech
- Uncategorized
- World
- अपराध
- आपका शहर
- इतिहास
- उत्तर प्रदेश
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- ऊधम सिंह नगर
- ऋषिकेश
- क्राइम
- खबर हटकर
- खेल
- चमोली
- चम्पावत
- चलो चले देवभूमि
- चारधाम
- चारधाम यात्रा
- टिहरी
- टेक्नॉलॉजी
- ट्रेंडिंग खबरें
- ताज़ा ख़बरें
- दिल्ली
- दुर्घटना
- देश-विदेश
- देहरादून
- देहरादून/मसूरी
- धर्म-संस्कृति
- धामी सरकार
- नैनीताल
- न्यूज़
- पर्यटन
- पिथौरागढ़
- पुलिस
- बाजार
- बिहार
- भारत
- मनोरंजन
- मौसम
- राजधानी दिल्ली
- राजनीति
- रुड़की
- रुद्रपुर
- रुद्रप्रयाग
- वर्ल्ड न्यूज़
- विदेश
- व्यापार
- शिक्षा
- शिक्षा/रोजगार
- सेना
- सोशल मीडिया वायरल
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हल्द्वानी
