Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

2026 Triumph Bonneville T120, Bobber और Speedmaster भारत में हुई लॉन्च, कीमत में भी इजाफा

Uk Fast Khabar May 27, 2026

Triumph Motorcycle ने भारत में अपनी अपडेटेड 2026 Triumph Bonneville T125, Bonneville Bobber और Bonneville Speedmaster को लॉन्च कर दिया है.

हैदराबाद: मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Triumph Motorcycle ने अपनी वेबसाइट को 2026 के लिए कई नए मॉडल्स के साथ अपडेट कर लिया है, जिसमें अपडेटेड 2026 Triumph Bonneville T125, Bonneville Bobber और Bonneville Speedmaster शामिल हैं.

कंपनी ने भारत के लिए अपडेटेड मॉडल्स की घोषणा कर दी गई है, और इनमें नए इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग एड्स, कम्फर्ट और एर्गोनॉमिक्स पर फोकस करने वाले प्रैक्टिकल सुधार किए हैं, जबकि सिग्नेचर और टाइमलेस ‘बॉनविले’ स्टाइलिंग और 1,200cc पैरेलल-ट्विन इंजन प्लेटफॉर्म को बनाए रखा गया है.

2026 Triumph Bonneville T120 में क्या है नया
2026 Triumph Bonneville T120 में हुए अपडेट्स की बात करें तो इसमें अब एक नया LED हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जिसमें इंटीग्रेटेड LED डेटाइम रनिंग लाइट (DRL), क्रूज़ कंट्रोल, एक USB-C चार्जिंग पोर्ट और एक नया, ज़्यादा एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स सूट दिया गया है. इसके साथ ही, लीन-सेंसिटिव कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल पेश किए गए हैं, जिन्हें इनर्शियल मेज़रमेंट यूनिट (IMU) का सपोर्ट मिला है.

नई Bonneville T120 में वही 1,200cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन, 8-वॉल्व, SOHC इंजन मिलता है, जो 6,550 rpm पर 79.8 bhp की पावर और 3,550 rpm पर 105 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. स्लिप और असिस्ट क्लच वाला सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का काम करता रहता है.

इसके अलावा, चेसिस और साइकिल पार्ट्स को पहले जैसा ही रखा गया है. बाइक में आगे ट्यूबलर स्टील क्रैडल फ्रेम और 41 mm KYB टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे प्रीलोड एडजस्टमेंट वाले ट्विन शॉक्स लगाए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे ब्रेम्बो 2-पिस्टन कैलिपर्स के साथ ट्विन 310mm डिस्क और पीछे निसिन 2-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 255mm का सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है.

Bonneville T120 की सीट हाइट 790mm तक रखी गई है, लेकिन है, लेकिन 233 kg वेट वेट के साथ यह अभी भी एक भारी बाइक है.

कंपनी ने कीमतों में भी बढ़ोतरी की है और अब इसके स्टोन ग्रे कलर ऑप्शन के लिए कीमतें बढ़कर Rs. 12.17 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई हैं. वहीं, अगर आप नई Bonneville T120 को Aegean Blue/New England White या Aluminium Silver/Cranberry Red कलर में खरीदने पर ग्राहकों को 50,000 रुपये ज्यादा देने होंगे.

इसके अलावा, Bonneville T120 Black की कीमत भी 12.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, लेकिन अगर ग्राहक इसे Matt Silver Ice/Matt Sapphire डुअल टोन कलर स्कीम में खरीदते हैं, तो इसकी कीमत भी 50,000 रुपये बढ़ जाती है.

Triumph Bonneville Bobber और Bonneville Speedmaster भी हुईं अपडेट
Bonneville T120 के साथ ही कंपनी ने Triumph Bonneville Bobber और Bonneville Speedmaster को भी अपडेट किया है, इसमें अब 14-लीटर के बड़े फ्यूल टैंक मिलते हैं, जो पहले 12-लीटर के फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आते थे. इनमें रिवाइज्ड बॉडीवर्क और हल्के एल्युमीनियम व्हील्स इस्तेमाल किए गए हैं, और बॉबर में बेहतर पैडिंग के साथ एक चौड़ी सोलो सीट भी मिलती है.

वहीं, Bonneville Speedmaster में राइडर और पिलियन दोनों के लिए चौड़ी सीट्स दी गई हैं, साथ ही हैंडलबार भी सीधा रखा गया है. दोनों बाइक में क्रूज़ कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे IMU-असिस्टेड राइडर एड्स मिलते हैं.

इंजन की बात करें तो दोनों बाइक्स में Triumph का 1,200cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, लेकिन इसे खास तौर पर क्रूज़र-फोकस्ड राइडिंग के लिए ट्यून किया गया है. 270-डिग्री फायरिंग ऑर्डर वाला 8-वॉल्व, SOHC इंजन 6,100 rpm पर 77 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 106 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है.

Speedmaster में पीक पावर वही है, लेकिन टॉर्क 3,750 rpm पर 106 Nm का हो जाता है, जो थोड़ा कम मिलता है. Bonneville Bobber का वजन 250 kg है, जबकि Bonneville Speedmaster का वेट 265 kg है. दोनों बाइक्स की कीमत 13.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Continue Reading

Previous: चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत
Next: किच्छा में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग, महिला समेत चार लोग झुलसे

Related Stories

‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क

‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क

June 16, 2026
Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत

Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत

June 16, 2026
बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

June 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क

‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क

June 16, 2026
Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत

Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत

June 16, 2026
बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

June 16, 2026
RE-NEET UG 2026 से पहले बड़ा कदम, TELEGRAM पर 22 जून 2026 तक अस्थायी पाबंदी

RE-NEET UG 2026 से पहले बड़ा कदम, TELEGRAM पर 22 जून 2026 तक अस्थायी पाबंदी

June 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • ‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क
  • Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत
  • बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • RE-NEET UG 2026 से पहले बड़ा कदम, TELEGRAM पर 22 जून 2026 तक अस्थायी पाबंदी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.