Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड के बेरोजगार युवा शुरू कर दें तैयारी, जल्‍द प्राइमरी टीचरों के 2100 पदों पर होगी भर्ती

Uk Fast Khabar October 9, 2025

प्रदेशभर के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त 2100 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के शीघ्र आगणन तैयार करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापकों के 2100 पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पिछले दो वर्षों से प्राथमिक शिक्षकों की निरंतर नियुक्ति कर रही है। जिसके तहत 2906 रिक्त पदों को भरा जा चुका है। जबकि कुछ अभ्यर्थियों की ओर से एनआइओएस डीएलएड को शामिल करने को लेकर न्यायालय में चले जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया बाधित हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के उपरांत राज्य कैबिनेट ने बेसिक शिक्षक सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन कर वर्ष 2017 से 2019 में एनआइओएस डीएलएड प्रशिक्षितों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने के साथ ही सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के पदों को नियमावली में शामिल कर लिया है। जिससे नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती में इन अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सकेगा। बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक एससीईआरटी बंदना गर्ब्याल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय नौडियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा.मुकुल कुमार सती उपस्थित रहे।

बेसिक शिक्षकों की भर्ती जिला स्तर पर होगी
शिक्षा मंत्री डा.रावत ने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों का जिला संवर्ग होने के कारण भर्ती प्रक्रिया भी जिला स्तर से ही संपन्न होनी है। जिसके लिए सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के शतप्रतिशत पदों को भरा जा सके।

 

Continue Reading

Previous: जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक पदोन्नति को ‘सुप्रीम’ झटका, 2011 से पहले नियुक्त हुए इन टीचरों की बड़ी परेशानी
Next: सीएम धामी की पहल लाई रंग, अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी देहरादून-टनकपुर ट्रेन

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.