Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

Uk Fast Khabar May 30, 2026

VISTA प्लेटफॉर्म एक साथ कई ग्राहकों को सेवा देकर नियर-स्पेस तक पहुंच की लागत घटाता है और स्टार्टअप्स के लिए नई संभावनाएं खोलता है.

हैदराबाद: विजयवाड़ा से उड़ान भरकर भारत ने अंतरिक्ष और धरती के बीच की उस मुकाम को जीत लिया है, जिसे दुनिया के महज पांच देश ही जीत पाए हैं. रेड बैलून एयरोस्पेस ने मिशन SANA के जरिए देश का पहला स्वदेशी स्ट्रेटोस्फेरिक सुपर-प्रेशर बैलून सफलतापूर्वक लॉन्च करके इतिहास रच दिया. यह महज एक बैलून उड़ान नहीं थी – यह भारत की संप्रभु क्षमता का ऐलान था.

नियर-स्पेस क्यों है इतना अहम?

आजकल नियर-स्पेस यानी पृथ्वी से 20 से 40 किलोमीटर की ऊंचाई वाला स्ट्रेटोस्फेरिक क्षेत्र, तेजी से एक रणनीतिक बुनियादी ढांचे के रूप में पहचाना जा रहा है. यह वो परत है, जहां पारंपरिक विमान नहीं पहुंच सकते और जहां सैटेलाइट किसी एक क्षेत्र पर लंबे समय तक टिके नहीं रह सकते. यही वजह है कि अमेरिका, फ्रांस, जापान और चीन जैसे देश इस क्षेत्र में भारी निवेश कर रहे हैं.

नियर-स्पेस से बेहद कम लागत में संचार, आपदा प्रबंधन, निगरानी और पर्यावरण निगरानी समेत कई ऐसे क्षेत्र हतर तरीके से संचालित किए जा सकते हैं. भारत अब इस दौड़ में शामिल हो चुका है.

मिशन SANA – एक मंच, सात साझेदार

मिशन SANA की सबसे खास बात यह रही कि इसने एक साथ सात राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों बिजनेस पेलोड को एक ही फ्लाइट में सफलतापूर्वक संचालित किया. यह भारत का पहला व्यावसायिक नियर-स्पेस प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसमें सब कुछ एक साथ जुड़ा हुआ है

रेड बैलून एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और सीईओ सी.वी.एस. किरण ने बताया कि यह उपलब्धि सिर्फ तकनीकी सफलता नहीं है. यह साबित करती है कि भारत अब वैश्विक नियर-स्पेस बाजार में सक्रिय भागीदारी के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने 2025 में स्थापना के बाद महज आठ महीनों में डेवलपमेंट से व्यावसायिक उड़ान तक का सफर तय कर लिया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मुश्किल है.

सुपर-प्रेशर बैलून – साधारण से कितना अलग?

किरण ने स्पष्ट किया कि पारंपरिक हाई-एल्टीट्यूड बैलून कुछ घंटों में उठते, बहते और उतर जाते हैं, क्योंकि वे स्ट्रेटोस्फेयर की दिन-रात की तीव्र तापमान उथल-पुथल को झेल नहीं पाते. लेकिन सुपर-प्रेशर बैलून (SPB) पूरी तरह से अलग तकनीक पर काम करता है. यह हफ्तों या महीनों तक स्थिर ऊंचाई बनाए रख सकता है.

इसके लिए एडवांस कंटेंट इंजीनियरिंग, प्रेशर मैनेजमेंट, संरचनात्मक मजबूती, टेलीमेट्री, नेविगेशन और रिकवरी सिस्टम – सबकुछ को एक साथ काम करना पड़ता है. रेड बैलून एयरोस्पेस ने यह पूरी वैल्यू चेन खुद अपने बलबूते पर डेवलप की है. इसके लिए उसे किसी बाहरी चीजों पर निर्भर नहीं होना पड़ा. यही कारण है कि वो इतने कम समय में इस मुकाम तक पहुंच पाए.

विस्टा प्लेटफॉर्म – आकाश में एक मीनार

रेड बैलून का VISTA प्लेटफॉर्म धरती से करीब 25 किलोमीटर ऊपर एक “आकाशीय मीनार” की तरह काम करता है. यह दूरसंचार रिले, पृथ्वी अवलोकन, आपदा प्रबंधन और दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी के लिए एकसाथ इस्तेमाल किया जा सकता है.

सह-संस्थापक और COO सिरीश पल्लीकोंडा ने बताया कि एक ही VISTA मिशन से कई ग्राहकों को एक साथ सर्विस दी जा सकती है. यह रिडशेयर मॉडल लागत घटाता है, समय बचाता है और स्टार्टअप्स और शोध संस्थानों के लिए नियर-स्पेस तक पहुंच आसान बनाता है. सैटेलाइट की तुलना में इसे किसी खास क्षेत्र में, कम समय में तैनात किया सकता है और जरूरत खत्म होने पर वापस भी लाया जा सकता है.

दूरसंचार और आपदा प्रबंधन

किरण के मुताबिक दूरसंचार और आपदा प्रबंधन – दो ऐसे क्षेत्र हैं, जहां इस तकनीक का सबसे पहला और सबसे बड़ा असर दिखेगा. भारत के कई ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की काफी कमी है और आपदा के समय जमीनी बुनियादी स्ट्रक्चर अक्सर ध्वस्त हो जाता है. ऐसे में VISTA जैसा प्लेटफॉर्म पूरे राज्य को कवर करते हुए संचार और निगरानी दोनों एकसाथ प्रदान कर सकता है.

इसके बाद कृषि और पर्यावरण निगरानी के लिए पृथ्वी अवलोकन में भी यह अहम भूमिका निभाएगा. इसकी एडवांस इमेजिंग क्षमता और लंबे समय तक एक क्षेत्र पर टिके रहने की खूबी इसे कुछ मामलों में सैटेलाइट्स से भी बेहतर विकल्प बनाती है.

किरण ने जोर देकर कहा कि अब हमारे देश को एक स्पष्ट नीतिगत स्ट्रक्चर की जरूरत है. जहां स्ट्रेटोस्फेरिक परिचालन के लिए नियामक व्यवस्था हो, एयरस्पेस मैनेज सिस्टम हो और सरकार नियर-स्पेस को प्रयोगशाला की जगह बुनियादी ढांचे के रूप में देखे. मिशन SANA सिर्फ एक शुरुआत है. अगर भारत इस गति को बनाए रखता है, तो आने वाले सालों में नियर-स्पेस प्लेटफॉर्म सैटेलाइट की तरह ही देश की संचार, रक्षा और पर्यावरण निगरानी सिस्टम की रीढ़ बन सकते हैं.

Continue Reading

Previous: पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Related Stories

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

November 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली
  • अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
  • बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर
  • उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.