Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश

Uk Fast Khabar May 21, 2026

अदालत ने दर्दनाक सड़क हादसे में मृत अफजलगढ़ निवासी ढाबा संचालक रंजीत सिंह भाटिया के परिजनों को बड़ी राहत दी है.

रुद्रपुर: काशीपुर की द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अदालत ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले अफजलगढ़ निवासी व्यवसायी रंजीत सिंह भाटिया के परिजनों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. न्यायालय ने इंश्योरेंस कंपनी को मृतक के परिवार को 31 लाख 12 हजार 611 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज समेत अदा करने के आदेश दिए हैं. यह राशि वाद दायर किए जाने की तिथि से लागू होगी.

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ कस्बे के मोहल्ला गौर अली खां निवासी तथा खालसा ढाबा संचालक रंजीत सिंह भाटिया अपनी पत्नी मंजीत कौर भाटिया के साथ मोटरसाइकिल से बाजपुर स्थित डॉ. बीडी पांडे अस्पताल दवा लेने जा रहे थे. सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वे बाजपुर के ग्राम कनौरी के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे सफेद रंग के छोटा हाथी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि रंजीत सिंह भाटिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मंजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

मृतक का पोस्टमार्टम काशीपुर के सरकारी अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में मृतक के भतीजे गोविंद सिंह ने थाना बाजपुर में मुकदमा दर्ज कराया था. बाद में मृतक की पत्नी मंजीत कौर भाटिया ने अपने अधिवक्ता कैलाश चंद्र प्रजापति के माध्यम से क्षतिपूर्ति के लिए जिला जज अदालत रुद्रपुर में वाद दायर किया. सुनवाई के लिए मामला द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में स्थानांतरित किया गया. वाद के दौरान अधिवक्ता कैलाश चंद्र प्रजापति ने न्यायालय में तर्क दिया कि मृतक रंजीत सिंह भाटिया अफजलगढ़ में खालसा ढाबे के स्वामी थे और प्रतिवर्ष लगभग तीन लाख रुपये की आय अर्जित करते थे.

उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना पूरी तरह छोटा हाथी वाहन चालक की लापरवाही का परिणाम थी. मामले की विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया कि दुर्घटना में शामिल छोटा हाथी वाहन पर किसी अन्य वाहन की नंबर प्लेट लगाई गई थी. इस खुलासे के बाद विवेचक ने मामले में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467 और 468 की बढ़ोतरी करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया. वहीं बीमा कंपनी की ओर से दलील दी गई कि वाहन चालक ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है तथा मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है.

कंपनी की ओर से यह भी बताया गया कि इस प्रकरण से संबंधित एक याचिका सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है.दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने मृतक के परिजनों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बीमा कंपनी को निर्धारित मुआवजा राशि ब्याज समेत अदा करने का आदेश दिया. यह फैसला मृतक के परिवार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.मामला 20 अक्टूबर 2020 का है.

Continue Reading

Previous: भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?

Related Stories

उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?

उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?

May 21, 2026
भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

May 21, 2026
भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

May 20, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?

उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?

May 21, 2026
सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश

सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश

May 21, 2026
भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

May 21, 2026
भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

May 20, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?
  • सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश
  • भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार
  • भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.