Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में 3400 निजी स्कूल, 87 हजार बच्चे, खर्च 126 करोड़; शिक्षा मंत्री ने दिए मामले पर विचार करने के संकेत

Uk Fast Khabar August 24, 2023

प्रदेश में 3400 निजी स्कूलों को सरकारी खजाने से सालाना 126 करोड़ का भुगतान किया जा रहा है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कमजोर एवं वंचित वर्गाें के 87 हजार बच्चों को सरकारी खर्च पर इन स्कूलों में दाखिल कराया गया है।
खजाने पर बढ़ते बोझ से निजात पाने को उत्तराखंड सरकार लंबे समय से पंजाब पैटर्न पर निजी स्कूलों के स्थान पर सरकारी स्कूलों में ही बच्चों को दाखिला देने पर विचार कर तो रही है, लेकिन बढ़ती छात्र संख्या और अभिभावकों के रुख को देखते हुए अब तक निर्णय नहीं लिया जा सका है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एक बार फिर इस लंबित मामले में विचार करने के संकेत दिए हैं।

बच्चों की बढ़ती संख्या मुंह चिढ़ा रही
प्रदेश में सरकारी शिक्षा के स्तर में सुधार के दावों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी स्कूलों में कमजोर एवं वंचित वर्गों के बच्चों की बढ़ती संख्या मुंह चिढ़ा रही है। छात्र संख्या निरंतर गिरने से बीते 10 वर्षों में बड़ी संख्या में 10 से कम छात्र संख्या वाले राजकीय प्राथमिक स्कूलों को बंद अथवा अन्य विद्यालयों के साथ समायोजित किया जा चुका है।
दूसरी ओर, सरकारी खर्च पर निजी स्कूलों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम में निजी स्कूलों में प्रवेश का 25 प्रतिशत कोटा कमजोर व वंचित वर्गों के बच्चों के लिए तय है। केंद्र सरकार के इस अधिनियम के संबंधित प्रावधान को राज्य सरकार ने अपने अधिनियम में अंगीकार किया है।

केंद्र सरकार भी इस खर्च से कदम पीछे खींच रही
राज्य के सामने केंद्र के रुख से भी समस्या खड़ी हुई है। निजी स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों के शुल्क एवं अन्य खर्चों की प्रतिपूर्ति केंद्र सरकार करती रही है। अब केंद्र सरकार भी इस खर्च से कदम पीछे खींच रही है। सरकार ने कुछ समय पहले शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दिए जाने वाले दाखिलों को लेकर अन्य प्रदेशों की व्यवस्था का अध्ययन कराया था।
पंजाब सरकार इस खर्च से बचने काे शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कमजोर एवं वंचित वर्गों के बच्चों के दाखिले सरकारी स्कूलों में ही करा रही है। शिक्षा विभाग ने पंजाब पैटर्न का भी अध्ययन किया। अब इसी पैटर्न पर उत्तराखंड सरकार एक बार फिर अपने ही स्कूलों में कमजोर एवं वंचित वर्गों के बच्चों को प्रवेश दिलाने पर विचार कर रही है।
यद्यपि, अभी तक पंजाब पैटर्न पर आगे नहीं बढ़ने के दो मुख्य कारण रहे हैं। 87 हजार बच्चों की पढ़ाई से कदम पीछे खींचने की स्थिति में अभिभावकों की नाराजगी के अंदेशे से सरकार और विभाग ठिठके रहे। सरकारी स्कूलों में दाखिला अनिवार्य करने की स्थिति में प्रदेश सरकार को अपने शिक्षा का अधिकार अधिनियम में भी संशोधन करना होगा।
कमजोर एवं वंचित वर्गों के बच्चों को अधिनियम में दी गई सुरक्षा ने भी सरकार को आगे बढ़ने से रोके रखा है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को अधिनियम के अंतर्गत दाखिला देने पर अभी मंथन चल रहा है। हर पहलू को ध्यान में रखकर अध्ययन के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Continue Reading

Previous: AIIMS के एडिशनल प्रोफेसर समेत आठ पर मुकदमा, उपकरणों की खरीद में हुआ करोड़ों का घोटाला
Next: चेस वर्ल्ड कप जीतने से चूके R Praggnanandhaa, सिल्‍वर मेडल से करना पड़ा संतोष , PM Modi ने इस तरह बढ़ाया हौसला

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.