Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

38th National Games: उत्‍तराखंड में सात स्थानों पर होगा आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा

Uk Fast Khabar July 12, 2023

प्रदेश में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सात स्थानों पर किया जाएगा। इनमें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर व गुलरभोज शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलों के आयोजन से संबंधित व्यवस्था एवं जरूरतों को पूरा करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति आयोजन से संबंधित त्वरित निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों में राज्य के परंपरागत खेलों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन इससे पहले किया जाए। जो खिलाड़ी दूसरे राज्यों से खेल रहे हैं, उन्हें अपने राज्य से खेलने को प्रेरित किया जाए। राज्य में युवा खिलाडिय़ों के व्यापक हित में तैयार की गई खेल नीति का प्रचार-प्रसार किया जाए।
इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जी-20 के सफल आयोजन की भांति यह आयोजन भी सफलतापूर्वक संपन्न हो। इससे राज्य की बेहतर पहचान बनेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए अभी से वातावरण तैयार करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों और इस वर्ष गोवा में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्था का भी अध्ययन किया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेल पर्यटन के साथ ही राज्य की संस्कृति के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनें।
बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या, मुख्य सचिव डा एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अगले वर्ष अक्टूबर अथवा नवंबर में आयोजित हो सकते हैं राष्ट्रीय खेल:
प्रदेश में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों पर 450 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। इसमें 91 करोड़ रुपये की धनराशि भारत सरकार ने उपलब्ध करा दी है। अब शेष धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। राष्ट्रीय खेलों में 38 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वीकृत 34 खेलों के अलावा योग, कराटे, मलखंब एवं एक अन्य प्रतियोगिता शामिल की जाएगी।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अगले वर्ष राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अक्टूबर अथवा नवंबर में प्रस्तावित है। इसके लिए खेल विभाग भारतीय ओलंपिक संघ से पत्राचार करेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में खेल विभाग द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण के संबंध में जानकारी देते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्य दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। खेलों की शुरुआत से पहले इन पर ट्रायल रन भी किया जाएगा।
खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग की मांग पर सरकार ने 10 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच भी नियुक्त किए जाएंगे।
खेलों के आयोजन के लिए विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ रुपये की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को आकस्मिकता निधि तथा अनुपूरक बजट के माध्यम से बजट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभाग को खेलों के आयोजन को मिशन मोड पर कार्य प्रारंभ करने को कहा गया है।

Continue Reading

Previous: लगातार पांचवें दिन भी मूसलधार वर्षा जारी, PM Modi ने जाना उत्‍तराखंड का हाल
Next: Uttarakhand Assembly नियुक्तियों में हुए आरक्षण के प्रावधान दरकिनार, शैक्षिक व अन्य योग्यताओं की नहीं हुई जांच

Related Stories

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

July 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

July 29, 2026
हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

July 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस
  • हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील
  • International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार
  • रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.