Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरिद्वार में 45 लग्जरी बसों का चालान, 6 सीज, 5 का फिटनेस सर्टिफिकेट निरस्त, जानें कारण

Uk Fast Khabar June 8, 2026

हरिद्वार में पिछले दिनों 2 लग्जरी बसों में आग लगी थी, इसके बाद परिवहन विभाग ने 6 और 7 जून को चेकिंग अभियान चलाया

हरिद्वार: पिछले दिनों हरिद्वार में 2 लग्जरी बसों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं. इसके बाद परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाकर टीम ने 45 बसों के चालान किए हैं. 06 बसें सीज की गई हैं और 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए हैं.

हरिद्वार में लग्जरी बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि जनपद हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री वाहनों के सुरक्षित एवं नियमबद्ध संचालन के उद्देश्य से 06 एवं 07 जून को लग्जरी एवं अन्य यात्री बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया. नेहा झा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार एवं कृष्णा पलारिया, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, रुड़की के नेतृत्व में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों, इंटरसेप्टर वाहनों तथा तकनीकी निरीक्षण दलों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया.

परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान: अभियान के अंतर्गत हरिद्वार, रुड़की, राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख यात्री मार्गों, बस अड्डों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर संचालित लग्जरी बसों एवं यात्री वाहनों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, कर अदायगी, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, चालक अनुज्ञप्ति, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास व्यवस्था तथा अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों का गहन जांच की गई.

45 लग्जरी बसों का चालान, 6 सीज की गईं: जांच के दौरान अनेक वाहनों में विभिन्न प्रकार की तकनीकी एवं वैधानिक अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई. विशेष अभियान के दौरान कुल 45 बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई. गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 06 बसों को सीज किया गया. इसके अतिरिक्त तकनीकी मानकों के अनुरूप न पाए जाने वाले 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने हेतु सक्षम प्राधिकारी को संस्तुति प्रेषित की गई है.

सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं: अभियान के दौरान विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन हो तथा सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुरक्षा एवं अनुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं संचालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे.

वाहनों का नियमित निरीक्षण करने का आदेश: निखिल शर्मा ने समस्त वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अद्यतन रखें, वाहनों का नियमित अनुरक्षण कराएं तथा निर्धारित सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें. नियमों का पालन न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक होगा, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

चेकिंग अभियान में ये अफसर रहे मौजूद: इस विशेष अभियान में वरुणा सैनी, परिवहन कर अधिकारी, भारत भूषण, मुकेश भारती, रविन्द्र पाल सैनी, हरीश रावल, संगीता धीमान, नवीन तिवारी, केके बिजल्वाण तथा आनंद वर्धन, सम्भागीय निरीक्षक (तकनीकी) सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई.
इसी महीने दो लग्जरी बसों में आग लग चुकी है: गौरतलब है कि बीते दिनों हरिद्वार में लग्जरी बसों में आग लगने से दो बड़े हादसे हो गए थे. हालांकि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बसें पूरी तरह जल गई और यात्रियों का सामान भी जल गया था.
6 जून को सर्वानंद घाट के बाद लग्जरी बस में आग लगी थी: बीती 06 जून को हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर सर्वानंद घाट के पास अचानक से चलती हुई बस में आग लग गई थी. हाईवे पर चलती हुई बस में आग लगने के कारण इलाके में अफरा तफरी मच गई थी. हादसे के वक्त बस में 42 यात्री सवार थे, जो हरिद्वार से ऋषिकेश जा रहे थे. गनीमत रही कि बस चालक की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से सभी लोग समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया था.
3 जून को बहादराबाद इलाके में लग्जरी बस में आग लगी थी: इससे पहले 03 जून की रात हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में भी शांतरशाह चौकी के नजदीक हाइवे पर चलती वोल्वो बस में आग लग गई थी. यह बस ऋषिकेश से राजस्थान जा रही थी. बस में दो विदेशी नागरिकों समेत 32 यात्री सवार थे. यहां भी बस पूरी तरह जल गई और यात्रियों का पीछे की तरफ रखा सामान जल गया था. अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी. इन हादसों के बाद परिवहन विभाग हरकत में आया और मानकों का पालन न करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

Continue Reading

Previous: यमुना नदी पर डायवर्जन और चैनलाइजेशन कार्य पर भड़के ग्रामीण, प्रशासन से जांच की मांग
Next: अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Related Stories

Apple ने नेपाल-तिब्बत बाढ़ के लिए दिया डोनेशन, टिम कुक ने किया राहत कार्यों का ऐलान

Apple ने नेपाल-तिब्बत बाढ़ के लिए दिया डोनेशन, टिम कुक ने किया राहत कार्यों का ऐलान

August 29, 2026
जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज

जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज

August 29, 2026
जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज

जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज

August 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Apple ने नेपाल-तिब्बत बाढ़ के लिए दिया डोनेशन, टिम कुक ने किया राहत कार्यों का ऐलान

Apple ने नेपाल-तिब्बत बाढ़ के लिए दिया डोनेशन, टिम कुक ने किया राहत कार्यों का ऐलान

August 29, 2026
जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज

जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज

August 29, 2026
जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज

जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज

August 29, 2026
प्रदेश के पहले खेल यूनिवर्सिटी का आज सीएम धामी करेंगे शिलान्यास, खेल प्रतिभाओं को लगेंगे पंख

प्रदेश के पहले खेल यूनिवर्सिटी का आज सीएम धामी करेंगे शिलान्यास, खेल प्रतिभाओं को लगेंगे पंख

August 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Apple ने नेपाल-तिब्बत बाढ़ के लिए दिया डोनेशन, टिम कुक ने किया राहत कार्यों का ऐलान
  • जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज
  • जजों को भी नहीं छोड़ रहे ठग, जिला जज के नाम पर फेक WhatsApp अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, केस दर्ज
  • प्रदेश के पहले खेल यूनिवर्सिटी का आज सीएम धामी करेंगे शिलान्यास, खेल प्रतिभाओं को लगेंगे पंख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.