Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 में 50 हजार को मिलेगा रोजगार

Uk Fast Khabar May 17, 2025

उत्तराखंड में स्वरोजगार और उद्यमिता को बूस्टर डोज मिली है। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म (नैनो) उद्यम को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का विलय कर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 को हरी झंडी दिखा दी। इसमें सूक्ष्म उद्यम परियोजना के लिए धनराशि 50 हजार रुपये से दो लाख रुपये तक बढ़ाई गई है। नई योजना में 50 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार दिया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में निराश्रित महिलाओं को दो लाख रुपये तक परियोजना में 75 प्रतिशत सब्सिडी देने का है। 2000 महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों के साथ आमजन के हित में निर्णय लिए गए। चालू वित्तीय वर्ष से प्रदेश में स्वरोजगार और उद्यमों को अधिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
मंत्रिमंडल के निर्णयों की मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगोली ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख लागत, सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में 10 लाख लागत और सूक्षम गतिविधि में दो लाख लागत तक परियोजनाएं सम्मिलित की जाएंगी। पहले से स्थापित इकाई के विस्तारीकरण को भी इस योजना से जोड़ा गया है। सामान्य श्रेणी के आवेदकों को परियोजना का 90 प्रतिशत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक, महिला एवं दिव्यांगजन को परियोजना का 95 प्रतिशत ऋण स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला वर्गीकरण के आधार एवं स्वीकृत परियोजना लागत के सापेक्ष श्रेणी-ए और बी के जिलों के लिए दो लाख तक 30 प्रतिशत व दो लाख से 10 लाख तक 25 प्रतिशत मार्जिन मनी बतौर सहायता मिलेगी। इसी प्रकार 10 लाख से 25 लाख तक 20 प्रतिशत, श्रेणी-सी एवं डी के जिलों के लिए दो लाख तक 25 प्रतिशत, दो लाख से 10 लाख तक 20 प्रतिशत और 10 लाख से 25 लाख तक मार्जिन मनी सहायता दी जाएगी। साथ ही भौगोलिक बूस्टर, सामाजिक बूस्टर एवं उत्पाद बूस्टर के रूप में इनमें से किसी एक श्रेणी में पांच प्रतिशत अतिरिक्त मार्जिन मनी सहायता भी मिलेगी।

कुक्कुट विकास से 3500 को रोजगार
मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निराश्रित महिलाओं को दो लाख तक परियोजना के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मुहर लगाई, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा मिल सके। मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड कुक्कुट विकास नीति-2025 को स्वीकृति दी। इससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। पोल्ट्री आधारित इकाइयों को प्रोत्साहित करने से 1000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं 3500 व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

मंत्रिमंडल के प्रमुख निर्णय
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म (नैनो) उद्यम व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का हुआ विलय
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में 2000 निराश्रित महिलाओं को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा
उत्तराखंड ऊर्जा निगम एवं ऊर्जा में सुधार के लिए मैकेंजी इंडिया की कार्ययोजना को स्वीकृति
बाहर से आने वाले मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों पर ग्रीन सेस में 30 प्रतिशत तक वृद्धि
वर्चुअल रजिस्ट्री पर मुहर, आनलाइन जमा होगी स्टांप ड्यूटी, ई-मेल से स्वीकार होंगे अभिलेख
स्ट्रीट चिल्ड्रन पालिसी को स्वीकृति, सड़क पर रहने वाले बच्चों का किया जाएगा पुनर्वास

Continue Reading

Previous: कैबिनेट मीटिंग में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जांबाजों को दी सलामी, 50 हजार को मिलेगा रोजगार
Next: पांच वर्षों से घाटा, 5000 करोड़ की देनदारी; ऊर्जा निगम का फूला दम

Related Stories

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

September 10, 2026
तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

September 10, 2026
हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

September 10, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

September 10, 2026
तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

September 10, 2026
हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

September 10, 2026
अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद

अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद

September 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  • तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल
  • हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन
  • अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.