Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आपदा प्रभावित जोशीमठ के लिए मंजूर किए 516 करोड़, 40 करोड़ की प्रथम किस्त जारी करने का अनुमोदन

Uk Fast Khabar August 4, 2025

भूधंसाव की आपदा का दंश झेल रहे चमोली जिले के जोशीमठ शहर के आपदा प्रभावित क्षेत्र के उपचार की दिशा में सरकार गंभीरता से कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र में ढलान स्थिरीकरण के लिए 516 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी है। साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 40 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है। इसके अलावा राज्य में 255 करोड़ रुपये की लागत की अन्य योजनाओं को भी स्वीकृति दी है।

जल जीवन मिशन के लिए 200 करोड़ स्वीकृत
ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने के लिए 200 करोड़ रुपये अवमुक्त करने की भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। केंद्र सरकार से केंद्रांश के रूप में प्राप्त होने वाली धनराशि की प्रत्याशा में पुनर्विनियोग के माध्यम से यह स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पेयजल निगम को नाबार्ड, राज्य सेक्टर एवं रिंग फेंसिंग कार्यक्रमों के अंतर्गत 3.5 करोड़ रुपये एवं उत्तराखंड जल संस्थान को 1.5 करोड़ रुपये जारी करने की भी स्वीकृति प्रदान की है।

शहरों में 52 देवभूमि रजत जयंती पार्क के लिए 40.49 करोड़
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी शहरों में देवभूमि रजत जयंती पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न नगर निकायों के क्षेत्र में 52 देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए 40.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके अतिरिक्त टिहरी जिले में नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुनिकीरेती स्थित रामझूला सेतु के सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा कार्यों के लिए 11 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी दी गई है।

पांचवां व छठा वेतनमान पाने वाले कार्मिकों के लिए बढ़ाया महंगाई भत्ता
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य स्वायत्त निकायों व उपक्रमों के पांचवां और छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि को स्वीकृति दी है। इसके तहत एक जनवरी से पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत किया जाएगा। छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत किया जाएगा।

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड के 8.28 लाख किसानों के खिले चेहरे, खातों में भेजी 184.25 करोड़ की सम्मान निधि
Next: जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए पार्टियों ने कसी कमर, पर्यवेक्षक तैनात

Related Stories

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी
  • विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम
  • धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.