Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

IPL 2025: उत्तराखंड के ये 6 क्रिकेटर आइपीएल में बिखेरेंगे चमक, ऋषभ पंत के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

Uk Fast Khabar March 18, 2025

आइपीएल के सबसे महंगे कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में उत्तराखंड के युवराज चौधरी और आर्यन जुयाल भी लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। राजस्थान रायल्स से आकाश मधवाल, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर से स्वप्निल और गुजरात टाइटंस से अनुज रावत भी उत्तराखंड की चमक आइपीएल में बिखेरेंगे।
उत्तराखंड के अवनीष सुधा, संस्कार रावत, अखिल सिंह रावत और प्रशांत चौहान को आइपीएल में शामिल करने पर निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, उत्तराखंड के तेज गेंदबाज राजन कुमार अनसोल्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। आइपीएल 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। रुड़की में जन्मे ऋषभ पंत मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के पाली गांव के रहने वाले हैं। वह घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं और भारतीय टीम का हिस्सा हैं। आइपीएल में शामिल आकाश मधवाल, स्वप्निल और युवराज उत्तराखंड की टीम से क्रिकेट खेलते हैं। रामनगर निवासी अनुज रावत दिल्ली की टीम का हिस्सा है, जबकि हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल उत्तरप्रदेश से क्रिकेट खेलते हैं। आइपीएल सीजन 2025 के आक्शन में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के आठ खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें से तीन खिलाड़ी नीलामी में खरीदे गए थे। उत्तराखंड के आलराउंडर आकाश मधवाल को राजस्थान रायल्स ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। वहीं रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राइट टू मैच (आरटीएम) का सहारा लेकर स्वप्निल को 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। गुजरात टाइटंस ने अनुज रावत, लखनऊ सुपरजायंट्स ने युवराज चौधरी और आर्यन जुयाल को बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। उत्तराखंड के अनुज रावत दिल्ली और आर्यन जुयाल यूपी की टीम से क्रिकेट खेलते हैं जबकि क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड का हिस्सा रहे रिषभ पंत वर्तमान में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उत्तराखंड के रुड़की निवासी आकाश मधवाल मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। आकाश आइपीएल सीजन 2023 और 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए कुल 13 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 19 विकेट झटके हैं। 2023 सीजन में प्ले आफ में उन्होंने लखनऊ के खिलाफ पांच विकेट झटके थे, जो आइपीएल के इतिहास में किसी नाकआउट मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आकाश ने अब तक खेले गए 46 टी-20 मुकाबलों में कुल 54 विकेट झटके हैं। वो पहली बार राजस्थान रायल्स की टीम से खेलते नजर आएंगे। आइपीएल के आक्शन से पूर्व सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी में हैट्रिक लेकर उन्होंने फ्रैंचाइजी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

 

 

Continue Reading

Previous: प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे को अपनी राजनीतिक जीत के रूप में देख रही कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सबने मिलकर लड़ाई लड़ी
Next: क्या सभी पदक विजेताओं को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नौकरी? उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.