Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बजट की पोटली से सड़कों व पुलों के लिए निकले 67.9 करोड़ रुपये

Uk Fast Khabar November 30, 2024

प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पोटली खोली है। छह जिलों के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों एवं पुलों के निर्माण के लिए 67.95 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। उधर, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शीतलहर से बचने को पौड़ी जिले को 15 लाख रुपये और शेष 12 जिलों को 10-10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। वर्षाकाल बीतने के बाद अब निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने पर सरकार बल दे रही है। कुमाऊं मंडल में चार जिलों के पांच विधानसभा में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 42.87 करोड़ और गढ़वाल मंडल के तीन जिलों के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25.08 करोड़ की राशि दी है। नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किमी नहर कवरिंग के कार्य एवं चौफला चौराहे से कठघरियां चौराहे तक 3.1 किमी के निर्माण को 12.45 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पोखरी-बैगनिया व पोखरी बिनवाल के लिए चायखान से बलिया होते हुए संपर्क मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण को 6.38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चंपावत जिले के चंपावत विधानसभा क्षेत्र में बलिदानी शिरोमणि चिल्कोटी मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य को 9.58 करोड़ व टनकपुर के आंतरिक मार्गों के हाटमिक्स डीबीएम से सुधारीकरण को 5.98 करोड़ रुपये दिए हैं।
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में कालसन ठांठा मोटर मार्ग से बनोली सुदर्का, ठांठा मोटर मार्गों के सुधारीकरण कार्य के लिए 3.46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राज्य योजना के अंतर्गत ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में ट्रांजिट कैंप में झील से चामुंडा मंदिर तक मार्ग के पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण कार्य के लिए 2.2 करोड़ और रुद्रपुर ब्लाक के अंतर्गत मुख्य बाजार में संपर्क मार्गों को हाटमिक्स से दोबारा बनाने के लिए 2.82 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी।

डबल लेन होगा लंबरपुर से लांघा मोटर मार्ग
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के लंबरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन से दो लेन करने के कार्य के लिए 10.86 करोड़ रुपये दिए। राज्य योजना के अंतर्गत राजपुर रोड विधानसभe क्षेत्र में देहरादून-रायपुर रोड में चूना भट्टा के निकट रिस्पना नदी पर 55 मीटर विस्तार सेतु के निर्माण को 5.84 करोड, टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड जौनपुर में बिलोंदी पुल से फिडोगी-धनोल्टी मोटर मार्ग के लिए 3.70 करोड़ और बरोटीवाला-अम्बाड़ी मोटर मार्ग पर 20 मीटर गार्डर ब्रिज के निर्माण को 2.19 करोड़ की राशि को हरी झंडी दिखा दी। उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र में कमल नदी गुन्याटिगांव मोटर मार्ग विस्तारीकरण के कार्य को चार लाख रुपये व गुन्याटिगांव में इंटर कालेज मंदिर मार्ग तक इंटरलाकिंग के निर्माण को 26 लाख रुपये स्वीकृत किए।

बलिदानी खुशाल सिंह अधिकारी के नाम पर अस्कोट आइटीआइ का नामकरण
मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अस्कोट का नाम बलिदानी नायक सैनिक खुशाल सिंह अधिकारी (सेना मेडल) के नाम पर रखने की स्वीकृति प्रदान की। \B\B

शीतलहर से बचाव को 1.35 करोड़ रुपये स्वीकृत
उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलहर से बचाव को जिलों को 1.35 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी। इस राशि से अलाव जलाने के साथ ही कंबल वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस मद में पौड़ी जिले के लिए 15 लाख रुपये और शेष 12 जिलों के लिए 10-10 लाख की राशि को मंजूरी दी।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में पर्यटकों की पार्किंग की समस्या खत्म, धामी सरकार ने कर दिया प्रबंध… पार्क हो सकेंगे 15 हजार से अधिक वाहन
Next: चारधाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों की यात्रा को सरकार ने कसी कमर, यात्रियों को मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.