Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखण्ड में अग्निवीरों को नियोजित करने की योजना लागू करने की तैयारी, सीएम धामी के निर्देश पर कार्यक्रम को दिया जा रहा फाइनल टच

Uk Fast Khabar July 22, 2024

उत्तराखण्ड सरकार अग्निवीरों के सुरक्षित भविष्य के लिए उन्हें नियोजित करने का ठोस कार्यक्रम तैयार करने जा रही है। इसमें सेना में अग्निवीर का चार साल पूरा करने वाले जवानों को उत्तराखण्ड पुलिस व राज्य के अन्य सरकारी विभागों में भर्ती होने के लिए कोटा देने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा राज्य में कौशल प्रशिक्षण योजना भी लागू किए जाने की तैयारी है जिसके जरिए रिटायर्ड अग्निवीरों को कई क्षेत्रों में रोजगार सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सम्बंध में जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आवश्यकता होने पर आगामी विधानसभा सत्र मे प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। चार साल सेना की नौकरी के बाद वापस आने वाले अग्निवीर अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर आशंकित न रहें इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठोस योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यहां के युवा बड़े पैमाने पर भारतीय सेना में भर्ती होते हैं। लिहाजा, सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद रिटायर्ड जवानों को नियोजित करने में राज्य सरकार अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। सरकार चाहती है कि सेना में 4 साल पूरे होने के बाद भी अग्निवीरों को राज्य में नौकरी व रोजगार के भरपूर अवसर मिलें। रिटायर्ड अग्निवीरों का राज्य की सेवा में भरपूर उपयोग किया जाएगा ताकि उनके नियोजित होने के साथ ही वे भी राज्य के विकास में सहभागी बन सकें। सैनिक कल्याण विभाग इस सम्बंध में प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है।

अग्निवीरों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही हमारी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैनाल रोड पर आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अग्निवीरों के समायोजन को लेकर कहा कि इस दिशा में हमारी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक सैनिक परिवार में पैदा हुआ हूं। जब देश में यह योजना आई थी, उस समय भी हमने राज्य के बहुत सारे सैनिक अफसरों, सेना के लोगों के साथ, जवानों के साथ, जो सेना में अपना पूरा जीवन लगाकर आए हैं, सबके साथ हमने बैठक की थी और मैंने जून 2022 को तभी कहा था कि पुलिस समेत जितने भी हमारे राज्य के अंदर काम करने वाले विभाग हैं, जिन-,जिन विभागों में देश सेवा के बाद जो अग्निवीर आएंगे हम उनको विभागों में समायोजित करेंगे, उनको प्राथमिकता देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अग्निवीरों के लिए आरक्षण का प्रावधान करना होगा तो मंत्रिमंडल में निर्णय करके हम आरक्षण का प्रावधान करेंगे और अगर कोई एक्ट वगैरह बनाना होगा तो वह भी हम विधानसभा में जरूर लेकर आएंगे।

Continue Reading

Previous: जी.ई.पी की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड, CM धामी बोले- Ecology और Economy के बीच स्थापित होगा बेहतर सामंजस्य
Next: सीएम धामी ने 153 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, इस साल शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.