Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

राज्य की दो नदियों को चिन्हित कर पुनर्जीवित करने के लिए किया जाए काम, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Uk Fast Khabar August 9, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जलागम प्रबन्ध निदेशालय इन्द्रानगर में जलागम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रारंभिक चरण में राज्य की दो नदियों को चिन्हित कर उनके पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसमें एक नदी गढ़वाल मण्डल से और एक नदी कुंमाऊ मण्डल से चुनी जाय। वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में छोटी-छोटी तलैया बनाई जाए, इसमें जन सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ही लोगों की आजीविका को बढ़ाने की दिशा में जलागम विभाग द्वारा विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण में इसका भी आंकलन किया जाए कि इससे जल स्रोतों पर कोई प्रभाव तो नहीं पड़ रहा है, योजनाओं के निर्माण से प्रभावित होने वाले जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में भी कार्य किये जाएं। जलागम द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत वाइब्रेंट विलेज को भी प्राथमिकता में रखा जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बाह्य सहायतित परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। केन्द्र सरकार से सहायतित योजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता में रखा जाए। 90 प्रतिशत केन्द्रांश और 10 प्रतिशत राज्यांश वाली योजनाओं में और तेजी लाने के निर्देश भी उन्होंने दिये। स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों एवं वर्षा आधारित नदियों के पुनरोद्धार के लिए लघु एवं दीर्घकालिक उपचार की योजनाएं बनाकर उनका मूल्यांकन व अनुश्रवण किये जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

वन विभाग के साथ मिलकर उठाये जाएं प्रभावी कदम
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जलागम विकास परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वयन के लिए सतत जल संसाधन प्रबन्धन, सतत भूमि एवं पारिस्थतिकी प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण और जैव विविधता संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाएं। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग के साथ मिलकर प्रभावी कदम उठाये जाएं। पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि योग्य बंजर भूमि में औद्यानिकी एवं कृषि-वानिकी गतिविधियों द्वारा कृषकों की आय में वृद्धि करने के लिए कार्य किये जाएं। जलागम की योजनाओं में महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जलागम विभाग द्वारा उत्तराखण्ड में चयनित सूक्ष्म जलागम क्षेत्रों में पर्वतीय कृषि को लाभदायतक तथा ग्रीन हाऊस गैस न्यूनीकरण के लिए विश्व बैक द्वारा पोषित ‘उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना’ को स्वीकृति मिली है।

1148 करोड़ की धनराशि की यह योजना 2024 से 2030 तक संचालित होगी। इस परियोजना के तहत स्प्रिंग शेड मैनजमेंट के माध्यम से जल निकासी एवं मृदा अपरदन में कमी लाने, कृषि क्षेत्र में ग्रीन हाऊस गैस को कम करने, बारानी व परती भूमि पर वृक्षारोपण के द्वारा कार्बन की मात्रा में सुधार कर कार्बन फैंसिंग से कृषकों की आय में वृद्धि करने बारानी एवं सिंचित फसलों की उत्पादकता में वृद्धि, उच्च मूल्य फसल उत्पादन के कृषि कलस्टरों की स्थापना एवं एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर की स्थापना की जायेगी। बैठक में बताया गया कि राज्य के तीन जनपदों पौड़ी, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलागम विकास घटक 2.0 के तहत कार्य हो रहे हैं। बैठक में जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् विश्वास डाबर, जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गढ़िया, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव नमामि बंसल, परियोजना निदेशक जलागम नीना ग्रेवाल एवं जलागम विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Continue Reading

Previous: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल
Next: आज चार जिलों में तेज बौछार के आसार, हल्‍द्वानी में मौसम सुहावना; गर्मी छू मंतर

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.