Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जनसांख्यिकीय बदलावों पर सीएम धामी सख्त, पूरे प्रदेश में चलेगा सत्यापन अभियान

Uk Fast Khabar September 6, 2024

प्रदेश में जनसांख्यिकीय बदलाव को देखते हुए सरकार चिंतित नजर आ रही है। मैदानी जनपदों के साथ ही जिस तेजी से पर्वतीय जनपदों में भी समुदाय विशेष की जनसंख्या बढ़ी है, उसे लेकर सरकार वृहदस्तर पर सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी कर रही। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के चार जिले हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में समुदाय विशेष के लोगों ने पिछले 10-11 वर्षों में न केवल ताबड़तोड़ जमीनें खरीदीं, बल्कि उनकी बसावट भी उतनी तेजी से बढ़ी है। सीमांत क्षेत्रों में भी समुदाय विशेष की जनसंख्या में लगातार वृद्धि सामने आई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अभिनव कुमार को सभी थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और प्रदेश में रात्रि पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला सचिवालय से उनके आवास के लिए निकला, लेकिन आवास जाने के बजाए काफिला पुलिस मुख्यालय की ओर मुड़ गया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस मुख्यालय में प्रवेश हुआ, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

डीजीपी अभिनव कुमार समेत तमाम आला अधिकारी अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। मुख्यमंत्री प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध पर नाराज दिखे और सीधे महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के कार्यालय में जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस की ओर से महिला अपराध पर नियंत्रण के लिए संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। वहीं, डकैती और लूट जैसे संगीन अपराधों में की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में भी पूछा। उन्होंने कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों समेत महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं में त्वरित व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मतांतरण व लव जेहाद के प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करने व राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर एडीजी अमित कुमार सिन्हा, वी मुरुगेशन व एपी अंशुमान, अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती आदि उपस्थित रहे।

जहां से नौकरी शुरू की, वहां फिर जाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्होंने जिन थाना क्षेत्र से नौकरी शुरू की थी, वहां एक बार जाकर स्थलीय निरीक्षण करें। बता दें कि आइपीएस को प्रशिक्षण काल में सबसे पहले थाने में तैनाती दी जाती है, उसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण पूरा होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पुलिस अधिकारी वहां का निरीक्षण कर लें तो उसके बाद संबंधित थाने की पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव दें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को परंपरागत शैली से हटकर कार्य करने के निर्देश दिए।

 

Continue Reading

Previous: Teacher’s Day पर उत्‍तराखंड के 19 शिक्षक सम्‍मानित, मुख्‍यमंत्री ने दोगुनी की शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि
Next: राजधानी में आज भी जमकर बरस सकते हैं बादल, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.