Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘उत्तराखंड मांगे मूल निवास’ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, हाथों में तिरंगा व ढोल-दमाऊं पर थिरक कर जताया रोष

Uk Fast Khabar September 30, 2024

मूल निवास व सख्त भू-कानून की मांग को लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश में आयोजित मूल निवास स्वाभिमान महारैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सड़कों पर ‘उत्तराखंड मांगे सख्त भू-कानून’, ‘हमें चाहिए मूल निवास’, ‘बोल पहाड़ी हल्ला बोल’ जैसे नारों की गूंज रही। रैली में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सहित हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, हाथों में तिरंगा लेकर तो कहीं ढोल-दमाऊं की मधुर धुनों पर थिरकते हुए अलग अंदाज में विरोध जताया।

मूल निवास स्वाभिमान महारैली
रविवार को आइडीपीएल मैदान से सुबह 10:30 बजे मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर मूल निवास स्वाभिमान महारैली शुरू हुई, जो आइडीपीएल मुख्य गेट-ऋषिकेश रोड-त्रिवेणी घाट चौक से होते हुए त्रिवेणी घाट पहुंची। यहां आयोजित जनसभा में संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि आज उत्तराखंड में मूल निवासियों को रोजगार, संसाधनों में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। जबकि, समान भौगोलिक परिस्थिति वाले हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के अधिकारों के लिए सख्त भू-कानून बनाया है, परंतु उत्तराखंड में बाहरी लोगों को बसने की छूट दी गई है। कहा कि बाहरी लोगों के आने के कारण पिछले कई वर्षों से राज्य में अपराधीकरण तेजी से बढ़ने लगा है। उत्तराखंड सरकार को मूल निवास की कट आफ डेट 1950 करनी चाहिए, तभी मूल निवासियों के अधिकार सुरक्षित हो सकेंगे। समिति के महासचिव प्रांजल नौडियाल ने कहा कि सरकारी भर्तियों में मूल निवासियों को प्राथमिकता नहीं मिल रही है। समूह ग भर्ती में भी बाहरी लोग नौकरी पा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार की सख्त भू-कानून देने की मंशा नहीं है। कहा कि अब उत्तराखंडवासी मूल निवास का महत्व समझ चुके हैं, अब सख्त भू-कानून व मूल निवास का अधिकार लेकर रहेंगे।

संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नवीन चंद्र रमोला ने कहा कि कहा कि मूल निवास व सख्त भू कानून जायज मांग है। प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में मतदाताओं को अपने विधायकों पर दबाव डालना चाहिए कि वे इस मुद्दे पर खुलकर समर्थन करें, वरना उन्हें जनता जवाब देगी।

बुजुर्ग व महिलाओं ने बुक कराई ई-रिक्शा
रैली में चलने में असमर्थ बुजुर्ग व महिलाओं ने ई-रिक्शा बुक कराया और पूरी रैली में ई-रिक्शा पर चलती रहीं। 70 वर्षीय मीना देवी ने कहा कि यह युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए आवश्यक है। मूल निवासियों के अधिकार सुरक्षित होने चाहिए। इसलिए रैली में पहुंची हैं। इसी तरह कई महिलाएं भी ई-रिक्शा पर चलती नजर आईं।

ये रहे शामिल
महारैली में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट (ऋषिकेश), जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल (देवप्रयाग), हिमांशु बिजल्वाण, इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, श्यामपुर प्रधान विजयपाल जेठुड़ी, पूर्व क्षेपं सदस्य पवन पांडे, क्षेपं सदस्य प्रभाकर पैन्यूली (श्यामपुर), गढ़वाल महासभा प्रदेश अध्यक्ष सीता पयाल, संयुक्त रोटेशन समिति से अध्यक्ष नवीन चंद्र रमोला, सुधीर राय, मदन कोठारी, सुनील उनियाल, बृजेश उनियाल, कमल नयन जोशी, राजेश नौटियाल, देवेंद्र, सौरभ राणाकोटी, आशुतोष शर्मा, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल व कई अन्य शामिल रहे।

Continue Reading

Previous: प्रदेश में चार अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा तगड़ा पुरस्कार
Next: उत्‍तराखंड के युवाओं के विदेश में रोजगार के सपनों को लगे पंख, मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से भरी उड़ान

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.