Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में 38th National Games के लिए 19 दिन में पार करनी होंगी 9 चुनौतियां, 28 जनवरी से शुरू हाेंगे खेल

Uk Fast Khabar January 10, 2025

उत्तराखंड में 19 दिन बाद शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में खेल महकमा जुटा है। बुधवार को दैनिक जागरण ने राष्ट्रीय खेलों के क्रीड़ा स्थलों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में विभिन्न क्रीड़ा स्थलों पर निर्माण कार्य अभी भी चल रहे हैं। स्पोर्ट्स कालेज में गंगा एथलेटिक्स ट्रैक, त्रिशूल शूटिंग रेंज, भागीरथी हाल, मोनाल हाल और लान बालिंग मैदान में कार्य अंतिम चरण में हैं। वहीं क्रिकेट स्टेडियम में स्क्वैश कोर्ट और प्रेमनगर में गोल्फ कोर्स तैयार किया जा रहा है। डायरेक्टर आफ कंपटीशन (डीओसी) और भारतीय ओलिंपिक संघ से मंजूरी मिलने के बाद ही क्रीड़ा स्थलों पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो सकेगा। राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में 9 चुनौतियां ऐसी हैं, जिन्हें खेल विभाग को पार करना होगा।

सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाने का काम 95 फीसदी पूरा
एथलेटिक्स ट्रैक पर सिंथेटिक लेयर जल्द बिछानी होगी। स्पोर्ट्स कालेज में नए सिरे से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाने का कार्य 95 फीसदी से अधिक पूरा हो गया है। ट्रैक पर डामरीकरण के बाद अब सिंथेटिक लेयर बिछाई जा रही है। वहीं ट्रैक के बीचों-बीच घास का मैदान तैयार हो रहा है। यहां रग्बी और एथलेटिक्स की विभिन्न खेल विधाएं होंगी। इसे समय पर पूरा करना विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

शूटिंग रेंज में ढांचागत कार्य जल्द करने होंगे पूरे
आपको बता दें क‍ि त्रिशूल शूटिंग रेंज में राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होती है। इसके लिए 10, 25 और 50 मीटर की शूटिंग रेंज तैयार की गई है। यहां दर्शक दीर्घा, लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरा, इलेक्ट्रानिक टारगेट लगाने समेत अन्य ढांचागत कार्य बाकी है। 30 से अधिक कर्मचारी यहां विभिन्न कार्यों को पूरा करने में जुटे हैं।

भागीरथी हाल में लिफ्ट के कार्य होने हैं पूरे
इसक अलावा भागीरथी हॉल में बास्केटबॉल और जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं होनी हैं। यहां पर लिफ्ट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा हॉल के भीतर और बाहर फाइनल टच दिया जा रहा है।

गोल्फ कोर्स जल्द होगा तैयार
गोल्फ कोर्स की प्रतियोगिताएं प्रेमनगर स्थित फ्रीमा गोल्फ कोर्स में प्रस्तावित की हैं। गोल्फ कोर्स को समय पर तैयार करना भी चुनौती से कम नहीं है। अभी तक गोल्फ के लिए डीओसी नियुक्त नहीं हुए हैं। जल्द ही गोल्फ कोर्स की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ की तकनीकी टीम और इंडियन गोल्फ यूनियन के पदाधिकारी यहां पहुंच सकते हैं।

लॉन बालिंग का मैदान हो रहा तैयार
लॉन बालिंग के लिए हॉकी प्रैक्टिस ग्राउंड के पास प्राकृतिक घास का मैदान तैयार किया जा रहा है। यहां यूरोपियन घास का मैदान तैयार किया गया है। मैदान के चारों ओर खुदाई नजर आ रही है। इसमें फर्श बिछाने का कार्य होना है। इसे भी समय पर तैयार कर आईओए से अंतिम मंजूरी लेना जरूरी है।

मोनाल हॉल का जल्द होगा कायाकल्प
मोनाल ओल्ड मल्टीपर्पज हॉल में लाइटिंग और साउंडप्रुफ दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। यहां दीवारों पर बांस के डंडों की शटरिंग लगी हुई है। कार्यों को अंतिम रूप देते हुए इस पुराने हॉल का कायाकल्प करना होगा। यहां वेटलिफ्टिंग और जूडो की प्रतियोगिताएं आयोजित होनी हैं।

अंतिम चरण में स्क्वैश कोर्ट का कार्य
स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में नया स्क्वैश कोर्ट तैयार किया जा रहा है। यहां दो कोर्ट में लाइटिंग और पेंटिंग के कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं दो कोर्ट में फर्श बिछाने का काम चल रहा है। यहां भी तेज गति से विभिन्न कार्यों को पूरा करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।

चकाचक बनानी होंगी सड़कें
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में निर्माणाधीन कार्यों के चलते सड़क बुरी तरह खस्ताहाल है। इसे बनाने का कार्य भी जल्द पूरा करना होगा। वहीं राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल सचिवालय की ओर जाने वाले मार्ग पर डामरीकरण के कार्य चल रहे हैं।

सौन्दर्यीकरण का काम भी जल्‍द करें पूरा
राष्ट्रीय खेलों के लिए आयोजन स्थलों को ग्रीन गेम्स की थीम पर सजाया जाना है। यहां फन पार्क, ई-वेस्ट पार्क, ग्रीन पार्क समेत अन्य कार्य किए जाने हैं। पहाड़ की संस्कृति को दर्शाती हुई चित्रकारी भी होनी है। सौन्दर्यीकरण के कार्यों को भी समय पर पूरा करना होगा। विशेष प्रमुख खेल सचिव अम‍ित स‍िन्‍हा ने बताया क‍ि राष्ट्रीय खेलों के क्रीड़ा स्थलों पर तेज गति से कार्य चल रहा है। कार्य अंतिम चरण में हैं। 15 जनवरी तक कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Continue Reading

Previous: Uttarakhand में समान नागरिक संहिता को लेकर हो रही बड़ी प्‍लानिंग, इस दिन हो सकती है लागू
Next: 93 नगर निकायों में चुनाव लड़ रही भाजपा, सीएम धामी के साथ योगी भी करेंगे प्रचार

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.