Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएम धामी की कैबिनेट बैठक आज, UCC व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज पर हो सकता है फैसला

Uk Fast Khabar January 20, 2025

प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में सरकार एक और अहम कदम उठाने जा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के प्रविधानों का उल्लेख करने वाली नियमावली पर मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता को इसी माह लागू करने की प्रतिबद्धता बार-बार दोहरा चुकी है। ऐेेसे में उम्मीद इस बात की है कि 26 जनवरी को इसे लागू करने की घोषणा कर दी जाएगी। इस नियमावली को इससे पहले मंत्रिमंडल की अनुमति मिलनी आवश्यक है। इसलिए प्रदेश सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग से कैबिनेट की बैठक करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

नियमावली पर की जा सकती है चर्चा
आयोग की अनुमति के बाद अब सोमवार को यह बैठक हो रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक में गृह विभाग द्वारा तैयार की गई नियमावली पर चर्चा की जाएगी। यदि नियमावली में किसी तरह के सवाल नहीं उठे तो फिर इसे कैबिनेट से मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा कैबिनेट में कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा संभावित है। इसमें एक प्रमुख विषय हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का है। हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी क्षेत्र से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। यद्यपि, इसके बाद इसे लेकर काफी सवाल भी उठे। अब इस पर अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल को लेना है। सूत्रों की मानें तो बैठक में इसके अलावा नई हेली सेवा के संचालन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के अवसर पर प्रस्तावित दौरे, आगामी बजट और कुछ विभागों की सेवा नियमावली पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक सुबह साढ़े नौ बजे सचिवालय में बुलाई गई है।

कसौटी पर मंत्री, विधायकों का रणनीतिक कौशल
वहीं दूसरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों का रणनीतिक कौशल भी कसौटी पर रहेगा। प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी रणनीति तैयार करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यही नहीं, चुनाव प्रचार अभियान को भी भाजपा संगठन और सरकार तालमेल से आगे बढ़ा रहे हैं। इस परिदृश्य में निकाय चुनाव के जो भी परिणाम आएंगे, उनका यश-अपयश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के खाते में ही आएगा। उत्तराखंड में वर्तमान में 100 नगर निकायों के चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 93 में भाजपा चुनाव लड़ रही है। सात नगर पंचायतों में उसने अध्यक्ष पदों पर सहयोगी दलों अथवा ऐसे प्रत्याशियों को समर्थन देने का एलान किया है, जो विपक्ष को मात दे सकें। पिछले निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा था। तब आठ में से पांच नगर निगम में पार्टी ने अपने बोर्ड बनाए थे। साथ ही 80 नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में भी पार्टी ने परचम फहराया था।

Continue Reading

Previous: जहां PM Modi ने लगाया था ध्‍यान, उस केदारघाटी की कायापटल को उत्‍तराखंड CM Dhami ने बनाया नया प्‍लान
Next: उत्तराखंड में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम पर आधुनिक मदरसा तैयार, अरबी के साथ-साथ पढ़ाई जाएगी संस्कृत

Related Stories

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

May 25, 2026
सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

May 25, 2026
गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

May 25, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

May 25, 2026
सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

May 25, 2026
गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

May 25, 2026
चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे

चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे

May 25, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल
  • सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज
  • गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम
  • चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.