Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कैशलेस और मुफ्त इलाज की सुविधा को ज्यादा बजट की दरकार, यहां पढ़ें क्या हैं उम्मीदें

Uk Fast Khabar February 12, 2025

आयुष्मान व गोल्डन कार्ड धारकों के मुफ्त और कैशलेस इलाज के साथ स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ज्यादा बजट की दरकार है। गोल्डन व आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज पर हर साल इलाज का खर्च बढ़ रहा है। बजट के अभाव में अस्पतालों की देनदारी बढ़ रही है। जिस कारण कई बड़े अस्पताल इलाज की सुविधा देने से हाथ खड़े करने लगे हैं। चालू वित्तीय वर्ष प्रदेश सरकार ने आयुष्मान योजना के बजट में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी कर 500 करोड़ का प्रावधान किया है। लेकिन मुफ्त इलाज पर खर्च 600 करोड़ पहुंच गया। आयुष्मान कार्ड पर प्रदेश के हर नागरिक को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा है। इसके अलावा आयुष्मान योजना में ही राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (एसजीएचएस) कर्मचारियों व पेंशनरों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा है। जिसमें इलाज पर खर्च होने वाली राशि कोई सीमा नहीं है। इसके लिए कर्मचारियों व पेंशनरों से अंशदान लिया जाता है। लेकिन इसमें इलाज का खर्च प्राप्त अंशदान से दोगुना हो गया है।

अंशदान से मिल रहे 120 करोड़, इलाज का खर्च 200 करोड़ से ज्यादा
प्रदेश सरकार ने 2021 में कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की है। जो अंशदान पर आधारित योजना है। कर्मचारियों व पेंशनरों से हर माह अंशदान के रूप में 120 करोड़ रुपये प्राप्त हो रहे हैं। इससे अस्पतालों को भुगतान किया जाता है। लेकिन अंशदान की तुलना में खर्च 200 करोड़ से अधिक हो रहा है। गोल्डन कार्ड योजना में सरकार की तरफ से बजट नहीं दिया जाता है। इलाज का खर्च बढ़ने से देनदारी भी 100 करोड़ पहुंचने वाली है।

नये मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को भी चाहिए बजट
केंद्र सरकार की एक जिला एक मेडिकल कॉलेज योजना के तहत प्रदेश में रुद्रपुर व पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। 90:10 के हिस्सेदारी के रूप में मेडिकल कॉलेजों के लिए 325 करोड़ केंद्र सरकार की ओर से दिया जा रहा है। जबकि निर्माण लागत की शेष राशि प्रदेश सरकार को देना है। इसके अलावा प्रदेश में कई स्वास्थ्य केंद्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकरण किया जा रहा है। इसके बुनियादी ढांचे, चिकित्सा उपकरण के लिए बजट की दरकार है।

निशुल्क जांच व दवाइयां
प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में 270 तरह की पैथोलॉजी निशुल्क की जा रही है। अब तक 24 लाख मरीजों की निशुल्क जांच की गई। इसके अलावा अस्पतालों में दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व अवस्थापना विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। चालू वित्तीय वर्ष में भी प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट बढ़ाया था। उम्मीद है कि इस बार भी स्वास्थ्य के लिए बजट में बढ़ोतरी होगी। -डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य

 

 

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा- प्रदेश का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर हुआ मजबूत
Next: उत्तराखंड कर्मचारियों को बड़ी राहत, एलटीसी में अब हवाई यात्रा का भी मिलेगा लाभ

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के लिए सरकार अलर्ट, रोबोट तैनात, छुट्टियां कैंसिल, 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन हैं चुनौती

उत्तराखंड में मानसून के लिए सरकार अलर्ट, रोबोट तैनात, छुट्टियां कैंसिल, 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन हैं चुनौती

June 19, 2026
श्रीकोट बेस हॉस्पिटल के समीप बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस, 3 गाड़ियों को मारी टक्कर

श्रीकोट बेस हॉस्पिटल के समीप बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस, 3 गाड़ियों को मारी टक्कर

June 19, 2026
चयनित 27 डॉक्टरों ने नहीं ली ज्वाइनिंग, एक महीने बाद जाकर पोस्टिंग कर पाया विभाग

चयनित 27 डॉक्टरों ने नहीं ली ज्वाइनिंग, एक महीने बाद जाकर पोस्टिंग कर पाया विभाग

June 19, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में मानसून के लिए सरकार अलर्ट, रोबोट तैनात, छुट्टियां कैंसिल, 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन हैं चुनौती

उत्तराखंड में मानसून के लिए सरकार अलर्ट, रोबोट तैनात, छुट्टियां कैंसिल, 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन हैं चुनौती

June 19, 2026
प्रिय मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई, फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे: मैक्रों ने हिंदी में कहा

प्रिय मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई, फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे: मैक्रों ने हिंदी में कहा

June 19, 2026
श्रीकोट बेस हॉस्पिटल के समीप बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस, 3 गाड़ियों को मारी टक्कर

श्रीकोट बेस हॉस्पिटल के समीप बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस, 3 गाड़ियों को मारी टक्कर

June 19, 2026
चयनित 27 डॉक्टरों ने नहीं ली ज्वाइनिंग, एक महीने बाद जाकर पोस्टिंग कर पाया विभाग

चयनित 27 डॉक्टरों ने नहीं ली ज्वाइनिंग, एक महीने बाद जाकर पोस्टिंग कर पाया विभाग

June 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड में मानसून के लिए सरकार अलर्ट, रोबोट तैनात, छुट्टियां कैंसिल, 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन हैं चुनौती
  • प्रिय मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई, फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे: मैक्रों ने हिंदी में कहा
  • श्रीकोट बेस हॉस्पिटल के समीप बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस, 3 गाड़ियों को मारी टक्कर
  • चयनित 27 डॉक्टरों ने नहीं ली ज्वाइनिंग, एक महीने बाद जाकर पोस्टिंग कर पाया विभाग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.