Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

यह मोबाइल एप भूमाफिया से बचाएगा बेशकीमती सरकारी जमीन, अवैध कब्जे पर अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट

Uk Fast Khabar May 26, 2025

नगर निगम की बेशकीमती जमीनों को भूमाफिया से बचाने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा। यूसैक (उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर) की मदद से सरकार ने एक अत्याधुनिक मोबाइल एप तैयार कराया है।
इसके जरिये देहरादून नगर निगम भी अपनी जमीनों पर नजर रख सकेगा और जमीनों पर होने वाली किसी भी तरह की छेड़छाड़ या कब्जे की जानकारी तत्काल अधिकारियों को अलर्ट के माध्यम से मिल जाएगी। जिस पर त्वरित कार्रवाई कर जमीन को कब्जामुक्त कराने और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने में तेजी आएगी। दरअसल, ””उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम”” (यूके जीएएमएस) को वैसे तो पूरे प्रदेश में सरकारी जमीनों की निगरानी के लिए तैयार किया गया है। लेकिन, इसका नगर निगम देहरादून को खासा लाभ मिल सकता है। वर्षों से दून में सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द किया जाता रहा और भूमाफिया करोड़ों की जमीनों को पूर्व में ठिकाने लगा चुका है। यह एप सैटेलाइट तकनीक पर आधारित है। इसमें नगर निगम की सभी सरकारी जमीनों का डेटा दर्ज किया गया है। जैसे ही किसी जमीन पर अवैध निर्माण या कब्जे का प्रयास किया जाएगा, एप सैटेलाइट मैप में बदलाव दिखने पर अलर्ट के माध्यम से संबंधित अधिकारी को सूचित कर देगा।
इसके बाद भूमि अनुभाग को मामले की जांच सौंपी जाएगी। यूके जीएएमएस एप की मदद से नगर निगम न सिर्फ अपनी जमीनों की निगरानी बेहतर ढंग से कर सकेगा, बल्कि भूमाफियाओं पर नकेल कसने में भी सफल होगा। यह पहल न केवल निगम की संपत्तियों की रक्षा करेगी, बल्कि डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम है।

अवकाश पर भी हो सकेगी जमीन की निगरानी
निगम अधिकारियों के अनुसार, यह एप विशेष रूप से उन मौकों के लिए उपयोगी होगा, जब सरकारी अवकाश के दौरान भूमाफिया जमीनों पर कब्जे का प्रयास करते हैं। पहले भी कई बार अवकाश के दिनों में निगम की जमीन पर अवैध कब्जों के मामले सामने आ चुके हैं। अब ऐप की मदद से ऐसे प्रयासों पर तत्काल रोक लगाई जा सकेगी।

भूमाफियाओं पर अब डिजिटल नजर
नगर निगम की जमीनों पर कब्जे और बिक्री के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं। भूमाफिया स्टांप पेपर के जरिए जमीन की फर्जी खरीद-फरोख्त करते रहे हैं। निगम ने इन मामलों में कई बार कार्रवाई की है, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते हर गतिविधि पर नजर रखना चुनौतीपूर्ण था। अब एप की मदद से हर बदलाव की निगरानी संभव हो सकेगी।

लैंड बैंक भी किया जा रहा है तैयार
सहायक नगर आयुक्त विजय चौहान के अनुसार, नगर निगम ने लैंडबैंक तो तैयार कर ही लिया है, ईएसआरआइ जीआइएस साफ्टवेयर पर अपलोड किया गया है। जिसके माध्यम से एक क्लिक पर भूमि की वास्तवित जानकारी मिल सकेगी। सभी 100 वार्ड में नगर निगम की करीब 1500 हेक्टेयर भूमि है।

72 नए गांव जुड़ने के बाद 196 वर्ग किमी क्षेत्रफल
नगर निगम क्षेत्र का विस्तार होने के बाद अब इसका दायरा 196 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है। पहले 60 वार्डों वाला निगम क्षेत्र 64 वर्ग किलोमीटर में फैला था, लेकिन अब इसमें 72 नए गांव शामिल हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश जमीनें अभी खाली हैं और इन्हीं पर भूमाफियाओं की नजर बनी रहती है।

Continue Reading

Previous: देहरादून भाजपा का वोकल फॉर लोकल अभियान, घर-घर पहुंचाएगी पीएम के मन की बात
Next: 13 निकाय क्षेत्रों में खुलेंगे 117 शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र

Related Stories

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे

October 19, 2026
93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

October 19, 2026
फेसबुक पर टिप्पणी के बाद विवाद, कांग्रेस नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

फेसबुक पर टिप्पणी के बाद विवाद, कांग्रेस नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे

October 19, 2026
93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

October 19, 2026
फेसबुक पर टिप्पणी के बाद विवाद, कांग्रेस नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

फेसबुक पर टिप्पणी के बाद विवाद, कांग्रेस नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

October 19, 2026
महिला अंडर-19: उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

महिला अंडर-19: उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

October 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे
  • 93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • फेसबुक पर टिप्पणी के बाद विवाद, कांग्रेस नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • महिला अंडर-19: उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.