Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

13 निकाय क्षेत्रों में खुलेंगे 117 शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र

Uk Fast Khabar May 27, 2025

उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में आमजन को स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रथम चरण में 13 नगर निकाय क्षेत्रों में 117 शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त 81.57 करोड़ रुपये की लागत से इन्हें स्थापित किया जाएगा। इनकी स्थापना, अनुरक्षण व संचालन के लिए कंपनी नामित कर दी गई है। योजना में शहरी क्षेत्रों में स्थित मलिन बस्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन केंद्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भांति स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। शहरी क्षेत्रों में जिस तरह से जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है, उस अनुपात में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इससे पार पाने के लिए निकाय क्षेत्रों में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों की स्थापना का खाका खींचा गया। अब इसे धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए केंद्र सरकार का संबल मिला है। 15वें वित्त आयोग ने इन केंद्रों की स्थापना के लिए धनराशि नियत की है।शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा के अनुसार शहरी विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। प्रथम चरण में इसके लिए 13 नगर निकायों में 117 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इससे शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने से आमजन को लाभ होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन निकाय क्षेत्रों में मलिन बस्तियां हैं, वहां इनकी स्थापना को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे इन बस्तियों के निवासियों को भी घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। प्रत्येक केंद्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भांति चिकित्सा और विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सकेगी। इन केंद्रों की स्थापना, अनुरक्षण व संचालन को ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड का चयन किया गया है।
प्रयास यह है कि ये केंद्र जल्द से जल्द अस्तित्व में आ जाएं। इस पहल के नतीजों के आधार पर अगले चरण में अन्य निकायों में भी इसे विस्तार दिया जाएगा।

Continue Reading

Previous: यह मोबाइल एप भूमाफिया से बचाएगा बेशकीमती सरकारी जमीन, अवैध कब्जे पर अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट
Next: बलिदानी सैनिक के आश्रितों को मिलेंगे 50 लाख, सीएम की घोषणा की तिथि से देय होगी राशि

Related Stories

उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़

उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़

March 3, 2026
सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग

सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग

March 3, 2026
छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 3, 2026 7
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़

उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़

March 3, 2026
सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग

सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग

March 3, 2026
छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 3, 2026 7
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

March 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़
  • सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग
  • छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
  • मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.