Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uttarakhand Nikay Chunav: धामी-भट्ट के साथ पीएम मोदी भी बने हैं कांग्रेस के लिए चुनौती, क्‍या लगेगी नैया पार?

Uk Fast Khabar July 4, 2025

उत्तराखंड में मतदाताओं का सबसे बड़ा वर्ग ग्रामीणों का है। पंचायत चुनाव में इस वर्ग को लुभाने के लिए ताकत झोंक रही कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जोड़ी तो है ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पार्टी की चिंता बढ़ा रहे हैं। माेदी का प्रभाव राज्य में लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं है। नगर निकाय चुनाव में वार्ड सदस्यों के चुनाव में मोदी कार्ड चला। अब पंचायत चुनाव में इस तिकड़ी के प्रभाव से निपटने के लिए कांग्रेस के सामने कई मोर्चे एक साथ संभालने की नौबत है। पार्टी की नैया पार लगेगी या नहीं, दिग्गज नेताओं की एकजुटता और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की रणनीतिक सूझबूझ पर बहुत कुछ निर्भर रहने जा रहा है। ग्रामीण मतदाता त्रिस्तरीय पंचायतों की छोटी सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। विधानसभा चुनाव में भी उनकी बड़ी संख्या राजनीतिक दलों को सहज उनकी ओर खींचती है। प्रदेश में इन मतदाताओं की संख्या साढ़े 47 लाख से अधिक है। शहरी मतदाता संख्या में उनसे कुछ कम 30.63 लाख हैं। पंचायतों में सरकार बनाने के लिए हो रहे चुनावी युद्ध में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री धामी गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं। भाजपा की कमान लगातार दूसरी बार महेंद्र भट्ट के हाथों में आ गई। धामी और भट्ट की जुगलबंदी ने गत वर्ष लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा सीटों के उपचुनाव में जीत दिलाई। विगत जनवरी माह में नगर निकाय चुनाव में सभी 11 नगर निगम भाजपा की झोली में आ गए। भाजपा के लिए राहत यह है कि लोकसभा और विधानसभा के बड़े चुनावों के साथ नगर निकाय चुनाव में पीएम मोदी के रूप में ब्रांड सुपरहिट रहा है। वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों ने मोदी के नाम पर वोट भी मांगे और सफलता भी पाई। अब पंचायतों में भी भाजपा अपने इसी अचूक हथियार के साथ मैदान में है। धामी की सक्रियता, भट्ट का कार्यकर्ताओं से सहज समन्वय और मोदी के चेहरे का पंचायत चुनाव पर असर नहीं दिखे, कांग्रेस इन बिंदुओं को केंद्र में रखकर अपनी तैयारी कर रही है।

कांग्रेस ने इस प्रकार साधा है संतुलन
यद्यपि, कांग्रेस इस स्थिति का लगातार सामना कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसी रणनीति को अपनाते हुए गत वर्ष गुटीय संतुलन साधा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को नई कार्यकारिणी तो नहीं दी गई, लेकिन प्रदेश समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाकर और सभी वरिष्ठ नेताओं को उसमें सम्मिलित कर एकजुट होकर चलने का संदेश दे दिया। सामाजिक व जातीय समीकरण में तालमेल बिठाने के लिए गढ़वाल मंडल से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को केंद्रीय चुनाव समिति और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। वरिष्ठतम नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हैं।

 

 

 

Continue Reading

Previous: Uttarakhand में कार्मिकों की एसीआर नहीं रोक सकेंगे अधिकारी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Next: उत्तराखंड कैंपा की 439 करोड़ की कार्ययोजना को केंद्र ने दी मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.