Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम की तर्ज पर उत्तराखंड के प्रमुख मंदिरों पर यात्रियों को कराना होगा रजिस्‍ट्रेशन, जल्‍द लागू होगी व्‍यवस्‍था

Uk Fast Khabar July 14, 2025

प्रदेश सरकार सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आने वाले यात्रियों का अब चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण सुनिश्चित करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि इसके लिए सभी हितधारकों से संवाद कर दीर्घकालिक योजना पर कार्य किया जाएगा। शनिवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यात्रा प्रत्येक वर्ष बढ़ रही है। राज्य में आने वाले श्रद्धालु जो चारधाम एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए धार्मिक स्थलों के आसपास के पर्यटन व अन्य धार्मिक स्थलों को विकसित कर उनकी धारण क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक पहले चरण की चारधाम यात्रा में 38 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। साथ ही चाहे उत्तरकाशी का जगन्नाथ मंदिर हो, रुद्रप्रयाग का कार्तिक स्वामी, त्रियुगीनारायण मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, जोशीमठ, आदि कैलाश यात्रा, मां पूर्णागिरी मंदिर या जागेश्वर धाम हो, सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। आने वाले समय में इन सभी धार्मिक स्थलों पर यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने की आवश्यकता है।

बांग्लादेशी व रोहिंग्याओं पर कार्रवाई भी इसी आपरेशन का हिस्सा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई धार्मिक स्थलों पर वर्षभर गतिविधियां संचालित होती हैं। इन स्थानों पर कई लोग नाम व भेष बदलकर श्रद्धालुओं को ठगने का काम करते हैं। इससे सनातन का नुकसान होता है और आस्था व श्रद्धा को ठेस पहुंचती है।
ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आपरेशन कालनेमि चलाया गया है। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। बड़ी संख्या में छद्म भेषधारी पकड़े गए हैं। बांग्लोदशी, रोहिंग्याओं पर कार्रवाई करना भी इस आपरेशन का हिस्सा रहेगा।

शिवभक्तों व श्रद्धालुओं से अपील, कानून व्यवस्था व नियमों का करें पालन
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सावन का पवित्र मास है। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। सरकार ने इस यात्रा को सरल व सुलभ करने का प्रयास किया है। छद्म भेषधारियों पर कार्रवाई को आपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। सभी शिवभक्तों व श्रद्धालुओं से अपील है कि कानून व्यवस्था व नियमों का पालन करें। यह ध्यान रखें कि आपकी यात्रा से किसी अन्य किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कोई कानून व्यवस्था तोड़ेगा तो कानून भी अपना काम करेगा। कानून व्यवस्था किसी कीमत पर खराब नहीं होनी चाहिए।

 

 

Continue Reading

Previous: देहरादून वासियों के लिए खुशखबर, 246 वाहनों की आटोमेटेड पार्किंग तैयार; सीएम करेंगे उद्घाटन
Next: हरेला पर दून में लगेंगे एक लाख पौधे, मियावाकी पद्धति से होगा पौधरोपण

Related Stories

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

November 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली
  • अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
  • बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर
  • उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.