Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

2027 विधानसभा चुनाव में हैट-ट्रिक को भाजपा का बड़ा दांव, क्‍या फ‍िर CM Dhami पर भरोसा जताएंगे हाईकमान?

Uk Fast Khabar September 3, 2025

उत्तराखंड में डेढ़ वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा हैट-ट्रिक लगा सकेगी या नहीं, सियासी गलियारों में इसे लेकर सुगबुगाहट होने लगी है। मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के लगभग साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा उपचुनावों, नगर निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा ने मैदान मारा। पार्टी के कोर एजेंडे को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण निर्णय किये गये और उन्हें कानूनी जामा भी पहनाया गया। धामी पर यह पार्टी का बढ़ा हुआ भरोसा ही है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार पर सहमति बन चुकी है। इसी भरोसे के बूते भाजपा हाईकमान अगले विधानसभा चुनाव में भी धामी पर दांव खेलने को तैयार है। भाजपा ने अभी से वर्ष 2027 के लिए जमीन मजबूत करनी शुरू कर दी है। लगभग सात माह की अवधि में पहले नगर निकाय चुनाव और फिर पंचायत चुनाव में मिली सफलता ने भाजपा का हौसला बढ़ाया है। शहरी मतदाताओं के बाद ग्रामीण मतदाताओं के रूझान के दृष्टिगत इन दोनों ही चुनावों को विधानसभा चुनाव के महासमर से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था।

11 नगर निगमों में से एक पर भी कांग्रेस काबिज नहीं
सत्ताधारी दल की पूरी तैयारी इस पर टिकी थी कि मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को कड़े मुकाबले से दूर रखा जाए। 11 नगर निगमों में से एक पर भी कांग्रेस काबिज नहीं हुई, जबकि 12 जिला पंचायत अध्यक्ष में से कांग्रेस के खाते में एक ही सीट आ सकी। भाजपा के रणनीतिकार इसे अपनी बढ़त के रूप में आंक रहे हैं। सत्ताधारी दल की इस रणनीति के केंद्र में मुख्यमंत्री धामी स्वयं रहे। इससे पहले धामी के खाते में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी पांच सीट के साथ ही पांच में से तीन विधानसभा उपचुनावों में जीत प्राप्त करने की उपलब्धियां जुड़ चुकी हैं। सरकार और संगठन में हर स्तर पर बेहतर समन्वय प्रदेश में स्थिरता की बुनियाद को मजबूती देने में असरकारी साबित हुआ है। भाजपा हाईकमान ने इसके माध्यम से बड़ा संदेश और उदाहरण सामने रखा है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार महेंद्र भट्ट की ताजपोशी को भी धामी पर भरोसे के रूप में देखा गया है।
धामी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
बतौर मुख्यमंत्री धामी ने हाईकमान की अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी तो शासन-प्रबंधन के लिए सरलीकरण से समाधान को मूल मंत्र बनाया। सिलक्यारा सुरंग हादसा हो या धराली-थराली, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की आपदा, धामी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
समान नागरिक संहिता को कानूनी रूप देने की पहल हो या मतांतरण रोकने का कड़ा कानून, अथवा दंगाइयों से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर क्षतिपूर्ति की वसूली, धामी सरकार ने भाजपा के कोर एजेंडे को सतत ढंग से आगे बढ़ाया है। धामी ने पार्टी के पैमाने पर खरा उतरने में ताकत झोंकी तो हाईकमान ने भी उन पर वरद हस्त बनाए रखा है।

 

Continue Reading

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, सड़क पर मचा घमासान
Next: गुणवत्ता के आधार पर तय होगी योग केंद्रों की स्टार रेटिंग, पंजीकृत संस्थानों को ही मिलेगा लाभ

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.