Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सरकारी आदेशों को ऑनलाइन करने में विभागों की सुस्ती, 58 में से 42 ने अपलोड नहीं किया शासनादेश

Uk Fast Khabar September 20, 2025

प्रदेश सरकार जहां एक ओर ई-गवर्नेंस के माध्यम से आमजन को सेवाएं त्वरित सुलभ कराने पर बल दे रही है। वहीं, विभाग सरकार के इन प्रयासों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। स्थिति यह कि सभी विभागों के शासनादेश के लिए बनाई गई वेबसाइट uk.gov.in पर शासनादेश संबंधी सूचनाओं को अपडेट नहीं कर रहे हैं। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वेबसाइट पर अंकित 58 विभागों में से 42 विभागों ने वर्ष 2024 के बाद एक भी नया शासनादेश इस वेबसाइट पर नहीं डाला है। इनमें पर्यटन, परिवहन, सैनिक कल्याण, कौशल विकास, वित्त, गृह, औद्योगिक विकास, खाद्य व आपदा प्रबंधन जैसे विभाग सम्मिलित हैं। इससे आमजन को विभाग के महत्वपूर्ण निर्णयों की ऑनलाइन जानकारी नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार इस समय ऑनलाइन सेवाओं पर जोर दे रही है, ताकि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता के साथ तेजी लाई जा सके। इसके लिए सरकार ने डिजिटल उत्तराखंड नाम से एक वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट के जरिये आमजन बिजली पानी के बिलों को जमा करने से लेकर विभिन्न विभागों द्वारा समय-समय पर जारी किए गए शासनादेशों की जानकारी भी ले सकता है। इसके लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद यह उस सुविधा से संबंधित वेबसाइट को खोलता है।
ऐसी ही एक साइट शासनादेशों के लिए बनाई गई है। इसमें गवर्नमेंट आर्डर यानी जीओ नाम से एक आइकन भी बनाया गया है, जिसमें क्लिक करने से विभागों से संबंधित शासनादेशों को देखा जा सकता है। इस वेबसाइट पर 58 विभागों के नाम दिए गए हैं। इनके सामने शासनादेशों के संबंध में जानकारी दी गई है। लापरवाही देखिए, सरकार के कड़े दिशा-निर्देशों के बावजूद विभाग इसमें शासनादेश डालने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पेयजल, आयुष, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, पंचायत राज व स्वास्थ्य विभाग जरूर इसके अपवाद हैं। शेष विभागों की स्थिति इस बात से समझी जा सकती है कि प्रोटोकाल विभाग ने इसमें वर्ष 2011 में आखिरी शासनादेश डाला था। वहीं, भाषा विभाग ने वर्ष 2014 और मुख्यमंत्री कार्यालय, राज्य पुनर्गठन व मंत्रिपरिषद विभाग ने वर्ष 2017 के बाद इसमें कोई शासनादेश डालने की जहमत नहीं उठाई है। आठ विभागों ने वर्ष 2018 के बाद इसमें कोई शासनादेश नहीं डाला है। नौ विभागों ने इसमें अपना आखिरी शासनादेश वर्ष 2024 में अपलोड किया था।
‘यह प्रकरण गंभीर है। यह लापरवाही है। ऐसा क्यों हो रहा है इसे दिखाया जाएगा।’ -आनंद बर्द्धन, मुख्य सचिव

Continue Reading

Previous: एसआईआर के लिए चार श्रेणियों में मतदाताओं को बांटा, 2003 की मतदाता सूची जारी….देख लें अपना नाम
Next: उत्तराखंड के नौ जिले आपदा से बुरी तरह प्रभावित, कांग्रेस ने केंद्र से मांगे 20 हजार करोड़

Related Stories

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

June 8, 2026
उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

June 8, 2026
मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

June 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

June 8, 2026
उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

June 8, 2026
मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

June 8, 2026
अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

June 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा
  • उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान
  • मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज
  • अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.