Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पीएम स्वनिधि योजना का दूसरा फेज शुरू, लोन का अमाउंट बढ़ाया; खुलेंगे स्वरोजगार के द्वार

Uk Fast Khabar October 4, 2025

स्वरोजगार को बढ़ावा देने और शहरी व अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-ठेली संचालकों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। नगर निगम देहरादून भी इस योजना को तेजी से धरातल पर उतारने में जुट गया है। योजना के तहत मिलने वाले ऋण की धनराशि बढ़ा दी गई है और समय पर भुगतान करने वालों को 1600 रुपये प्रति वर्ष रिबेट भी दी जा रही है। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि पहले चरण में रेहड़ी-ठेली, नाई, मोची, ठेला-रिक्शा चालक, हाकर, दूध वितरक, फल-सब्जी विक्रेता, चाय-पान की दुकानें और फास्ट फूड ठेलियों को ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग किया जा रहा है। योजना के भाग एक में नगर निगम कुल 5984 लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। इस दौरान जून 2020 से 15 सितंबर 2025 तक नगर निगम ने कुल नौ करोड़ 16 लाख रुपये का ऋण वितरण कराया। हालांकि, 293 आवेदन अभी बैंक स्तर पर लंबित हैं, जिन्हें योजना के दूसरे भाग में प्राथमिकता दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार, देहरादून में 15 हजार से अधिक रेहड़ी-ठेलियां सड़कों पर लग रही हैं। कई स्थानों पर अस्थायी वेंडिंग जोन भी बनाए गए हैं। वहीं, फास्ट फूड की दुकानों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सरकारी सहयोग मिलने के बाद छोटे कारोबारियों और वेंडरों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर लांच किए गए दूसरे भाग के साथ और व्यापक हो गई है। इससे छोटे स्तर पर काम करने वाले लोगों को स्वरोजगार के अवसर तो मिलेंगे ही, साथ ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी।

ऋण की राशि और नई सुविधाएं
पहले चरण में 10,000 तक का ब्याज मुक्त कार्यशील पूंजी ऋण मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 15,000 कर दिया गया है।
पहले चरण में नियमित भुगतान करने वाले लाभार्थी अब आगे बढ़ते हुए 25,000 से 50,000 तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
पहली बार योजना में सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले लाभार्थियों को 30,000 की नई क्रेडिट लिमिट भी उपलब्ध होगी।
आनलाइन ऋण भुगतान पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि (रिबेट) को 1200 से बढ़ाकर 1600 प्रति वर्ष कर दिया गया है।
ब्याज सब्सिडी
पहले वर्ष के ऋण पर सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी केंद्र सरकार देती है। इसके अतिरिक्त अब दो प्रतिशत ब्याज सब्सिडी उत्तराखंड सरकार की ओर से भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया
आवेदनकर्ता अपने दस्तावेज़ नगर निगम कार्यालय के पीआइयू भवन में जमा कर सकते हैं। साथ ही, वे जनसमर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। नगर निगम और बैंक आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और दस्तावेज अपलोड करने में सहयोग करेंगे।

Continue Reading

Previous: देहरादून-उत्तरकाशी के अफसरों की हुई तारीफ, इन जिलों में ‘सुस्त रवैया’ अपनाने पर मंत्री ने दी कड़ी चेतावनी
Next: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा- प्रदेश में जल्द होंगे 400 सहायक प्रोफेसर के साक्षात्कार

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.