Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा- प्रदेश में जल्द होंगे 400 सहायक प्रोफेसर के साक्षात्कार

Uk Fast Khabar October 6, 2025

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की व्हाइट कोट सेरेमनी हुई। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने 125 छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाने के साथ ही महर्षि चरक शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति के लिए जल्द 400 सहायक प्रोफेसर के इंटरव्यू होने वाले हैं। इनमें से 50 की नियुक्ति हल्द्वानी में होगी। मेडिकल काॅलेज के प्रेक्षागृह में रविवार हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद भट्ट ने कहा कि राज्य निरंतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित चिकित्सालयों में भी चिकित्सक और अन्य मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक मेडिकल उपकरण भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से हमेशा अपने मन में सेवा का भाव रखने का आह्वान किया। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 400 बच्चों को सरकार अपने खर्चे पर पीजी करा रही है जिससे वर्ष 2027 तक शत प्रतिशत चिकित्सा विशेषज्ञ हमारे राज्य में उपलब्ध हो जाएंगे। बताया कि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का संचालन भी अगले वर्ष हो जाएगा। रावत ने जानकारी दी कि प्रदेश में 180 प्रोफेसर और रीडर की नियुक्ति की गई थी जिसमें से 80 को ज्वाइनिंग दे दी गई है। अब राज्य में प्रत्येक 15 दिन में फैकल्टी इंटरव्यू होने जा रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, मंडी अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, दिनेश आर्या, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ अजय आर्या, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीएस तितियाल, निदेशक कैंसर इंस्टीट्यूट डॉ. केसी पांडे, मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. अरुण जोशी, सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने छात्र छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाया।
शपथ लेने वाले छात्र-छात्राएं पांच परिवारों को लेंगे गोद
चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह ने बताया कि बताया कि जिन 125 चिकित्सकों को महर्षि चरक की शपथ दिलाई गई है, इनमें से प्रत्येक डाॅक्टर पांच परिवारों को गोद लेंगे। पांच साल तक चिकित्सक इन पांच परिवारों के स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी लेंगे। कहा कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त कार्मिकों के पदों को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में भोजन-पानी के साथ खेल, ई-लाइब्रेरी, ओपन जिम की व्यवस्था भी बेहतर की जा रही है। उन्होंने नशा मुक्त राज्य बनाए जाने के लिए आगे आकर काम करने के लिए कहा। बताया कि 55 करोड़ की लागत के चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश में विगत तीन साल में 25 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है जिसमें से नौ हजार सरकारी नौकरी स्वास्थ्य विभाग दे चुका है।

कैथलैब के सवाल पर कन्नी काट गए स्वास्थ्य मंत्री
व्हाइट कोट सेरेमनी के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान जब स्वास्थ्य मंत्री से हृदय रोगियों के लिए बन रही कैथलैब की गुणवत्ता पर सवाल पूछा गया तो वह साफ तौर पर कन्नी काट गए और अन्य सवालों का जवाब देने लगे। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू भी मौके पर ही मौजूद थे। सुशीला तिवारी अस्पताल में नौ करोड़ की लागत से बन रही कैथ लैब राजनीतिक रूसे चर्चा का विषय बनी हुई है। एक अक्तूबर को सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कैथ लैब निर्माण में हो रही देरी और लापरवाही का संज्ञान लेने के साथ ही कार्यदायी संस्था मंडी परिषद की घोर लापरवाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा था कि मंडी परिषद को कई बार नोटिस भेजने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

Continue Reading

Previous: पीएम स्वनिधि योजना का दूसरा फेज शुरू, लोन का अमाउंट बढ़ाया; खुलेंगे स्वरोजगार के द्वार
Next: अगले दो दिन तक भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, इन जिलों में होगी बर्फबारी

Related Stories

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

October 3, 2026
विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

October 3, 2026
वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

October 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

October 3, 2026
विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

October 3, 2026
वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

October 3, 2026
श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए

October 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी
  • विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल
  • वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे
  • श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.